राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले धीरेंद्र शास्त्री,रावण ने तो माता सीता को चुराई थी,इन्होंने तो राम मंदिर के दान पात्र में लाखों लोगों श्रद्धा चोरी की


राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले धीरेंद्र शास्त्री,रावण ने तो माता सीता को चुराई थी,इन्होंने तो राम मंदिर के दान पात्र में लाखों लोगों श्रद्धा चोरी की

मनोज बिसारिया | 27 Jun 2026

 

नई दिल्ली।अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि रावण तो ये भी हैं,बस रूप बदल गए हैं,रावण ने तो माता जानकी की चोरी की थी,इन्होंने तो रामंदिर के दान पात्र में लाखों लोगों की श्रद्धा चोरी की है, करोड़ों लोगो का भरोसा चोरी हुआ है।

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमें खबर मिली की एफआईआर हुई है,अभी और जांच हो और पकड़े जायेंगे।उन्होंने कहा कि इतना हम कह सकते हैं,सच तो सच है।सीता को चुराने वाले रावण का वंश नाश हुआ था,राम मंदिर में चोरी करने वालों को सरकारी दंड तो मिलेगा ही साथ ही भगवान महादंड भी देंगे।

बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए एह‌आईटी गठित की गई है।मामले में प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर अयोध्या के राम जन्मभूमि थाने में पहली एफआईआर दर्ज कर ली गई है।इस मामले में 8 लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।आरोपी बनाए गए 8 नामजद को गिरफ्तार भी कर लिया गया है,जिन 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव व रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के नाम शामिल हैं। इनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved