मोदी सरकार ने किसानों को दिया तोहफा,विश्व की सबसे बड़ी फसल बीमा योजना लॉन्च


मोदी सरकार ने किसानों को दिया तोहफा,विश्व की सबसे बड़ी फसल बीमा योजना लॉन्च

मनोज बिसारिया | 20 Jun 2026

 

नई दिल्ली।देश के करोड़ों किसानों के लिए शनिवार का दिन खुशियों भरा रहा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी की।देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में कुल 18,880 करोड़ रुपए सीधे ट्रांसफर की गई।इस अवसर पर पीएम ने किसानों के लिए एक और बड़ा ऐलान करते हुए पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की भी शुरुआत की।मोदी सरकार का दावा है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी फसल बीमा योजना है,जिसका उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, बाढ़,सूखा,ओलावृष्टि और अन्य जोखिमों से होने वाले नुकसान से सुरक्षा प्रदान करना है।

बता दें कि साल 2026-27 के दौरान पश्चिम बंगाल के लगभग 50 लाख किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। लगभग 14 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को बीमा सुरक्षा के दायरे में लाया जाएगा और फसलों का अनुमानित बीमित मूल्य 28,140 करोड़ रुपए से अधिक रहेगा।सरकार किसानों के प्रीमियम का बड़ा हिस्सा वहन करेगी,जिससे उन्हें कम लागत में व्यापक बीमा सुरक्षा मिल सकेगी।

तारकेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कृषि,सड़क,रेलवे और मत्स्य पालन से जुड़ी नई परियोजनाएं बंगाल के विकास को नई गति देंगी। पीएम ने कहा कि इन परियोजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और किसानों के लिए रोजगार तथा आय के नए अवसर पैदा होंगे।

कृषि क्षेत्र को डिजिटल और आधुनिक बनाने के लिए पीएम मोदी ने कई अन्य योजनाओं की भी शुरुआत की।इनमें एग्री स्टैक,राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन और प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना प्रमुख हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को तकनीक से जोड़ना, खेती की लागत कम करना और उत्पादन बढ़ाना है।

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने रेलवे और सड़क अवसंरचना से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इसमें लगभग 590 करोड़ रुपए की लागत वाली रेलवे परियोजनाओं में हावड़ा जिले की संकरैल-संतरागाछी लिंक लाइन परियोजना, हावड़ा में 300 बेड वाले रेलवे अस्पताल की आधारशिला और पूर्व मेदिनीपुर में एक रोड ओवरब्रिज शामिल हैं।

इसके अलावा पीएम मोदी ने ग्राम सड़क योजना के तहत विकसित 49 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया,इससे 315 किलोमीटर से अधिक लंबी इन सड़कों से ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी।

पीएम मोदी की यह यात्रा किसानों,ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।पीएम-किसान की नई किस्त और फसल बीमा योजना से करोड़ों किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved