काशी में गंगा की गोद में बारिश के लिए शहनाई बजाकर भगवान इंद्र से की गई प्रार्थना,36 घंटे में होगी घनघोर बारिश
धनंजय सिंह | 16 Jun 2026
वाराणसी।उत्तर प्रदेश प्रचंड गर्मी की चपेट में है।प्रचंड गर्मी से आध्यात्मिक नगरी काशी में हर कोई परेशान है।प्रचंड गर्मी से राहत पाने के लिए शहनाई वादक पंडित महेंद्र प्रसन्ना ने मां गंगा की गोद में खड़े होकर शहनाई बजाई और इंद्रदेव से बारिश कर भीषण गर्मी से राहत देने की कामना की।
बता दें कि दशकों से प्रचंड गर्मी के दौरान प्रसिद्ध शहनाई वादक पंडित प्रसन्ना के जरिए मां गंगा में राग मेघ बजाया जाता है।इसके बाद बारिश होने की संभावना बढ़ जाती है। इस बार भी आध्यात्मिक नगरी काशी के रीवा घाट पर मां गंगा की गोद में शहनाई वादक पंडित प्रसन्ना ने विशेष पूजन दर्शन किया,इसके बाद राग बजाकर भगवान इंद्र से वर्षा की कामना की।
शहनाई वादक पंडित प्रसन्ना ने कहा कि हम इस बात की उम्मीद करते हैं कि भगवान इंद्र रागमेघ से खुश होते हैं और वर्षा करते है,इस लिए आज भी हम लोगों ने मां गंगा बाबा विश्वनाथ की पूजा अर्चना के साथ भगवान भास्कर और इंद्रदेव का पूजन किया।साथ ही उनसे इस भीषण गर्मी से लोगों को राहत देने की प्रार्थना की।कहा कि निश्चित रूप से 36 घंटे में घनघोर बारिश होगी। हमने राग में रिमझिम बरसे बदरिया, काले बदरा,मां गंगा,बरसो रे मेघ जैसे अलग-अलग राग गाए हैं।
बता दें कि पंडित प्रसन्ना काशी के प्रसिद्ध शहनाई वादक हैं। बाबा विश्वनाथ के दरबार में भी शहनाई वादन करते हैं।दूसरी ओर गर्मी की बात करें तो पूर्वांचल में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। कभी-कभी बादल आ जाने से तेज धूप में कमी देखने को मिल रही है,लेकिन प्रचंड गर्मी से हर कोई परेशान है।
राम मंदिर में दानपेटी से चोरी के अब खुलेंगे राज, 6 लोग एसआईटी को बताएंगे सबकुछ,कोई गिनता था नोट,कोई रखता था सोना
यूपी में चलेगी बुलेट ट्रेन,दिल्ली-वाराणसी वाया प्रयागराज होगा रूट, कई जिलों में भूमि अधिग्रहण की तैयारी
अलविदा:35 साल पटरी पर दौड़ चुके डीजल इंजन की हुई भावुक विदाई
काशी से चुनार तक बेसहारा हुई गंगा की धारा,चंद कदमों में पूरी नदी पैदल नाप रहे लोग
यूपी में तेज रफ्तार से बढ़ी शराब पीने वालों की संख्या, स्वास्थ्य सर्वेक्षण की ताजा रिपोर्ट में हुआ खुलासा
सुबह काशी,शाम काशी,जब देखो तब जाम काशी,पहाड़ों के बाद अब काशी में भी भारी भीड़,पर्यटकों से जाम हुई काशी की सड़कें
भारत-ओमान डील से भदोही-मुरादाबाद की चमकेगी किस्मत,कालीन-ब्रासवेयर की चांदी
यूपी के इन जिलों में 31 मई तक आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट,अब तक 13 की मौत
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर क्यों नहीं मिल रहा डीजल-पेट्रोल,बड़ा खुलासा
केजीएमयू परिसर में अवैध मज़ारों पर कार्रवाई,सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद केजीएमयू ने उठाया कदम
नौतपा को छोड़ो,कल गिरेंगे ओले, 23 जिलों में बरसेंगे बदरा,बांदा-आगरा में आसमान से बरसेगी आग
200 साल पहले काशी के कैसे दिखते थे घाट,हैरान कर देंगे ब्रिटिश आर्किटेक्ट जेम्स प्रिंसेप के स्कैच
यूपी के छह जिलों को जोड़ेगा 300 किमी लंबा हाईवे, यमुना-गंगा पर बनेगा पुल,6500 करोड़ से बदलेगी तस्वीर
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved