सिर्फ 24 घंटे में एलन मस्क ने बना लिया उतना पैसा,जितना वॉरेन बफेट ने जिंदगी भर में कमाया
मनोज बिसारिया | 16 Jun 2026
नई दिल्ली।विश्व के पहले और इकलौते ट्रिलियनेयर (खरबपति) एलन मस्क के सितारे बुलंदियों के शिखर पर हैं। एक दिन में एलन मस्क की दौलत में 164 बिलियन डॉलर का जबरदस्त उछाल आया है।सिर्फ 24 घंटों में मस्क की दौलत में इतना उछाल आया है कि उन्होंने बिलेनियर निवेशक वॉरेन बफेट की जिंदगी भर की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक स्पेसएक्स के शेयरों में आई तूफानी तेजी के बाद एलन मस्क की नेटवर्थ 1.27 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई है।साथ ही विश्व के पहले ट्रिलियनेयर के रूप में मस्तक की स्थिति और मजबूत हुई है।
148 बिलियन डॉलर है बफेट की पूरी नेटवर्थ
दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट का पूरा नेटवर्थ 148 बिलियन डॉलर है।एलन मस्क की दौलत में एक दिन में ही 164 बिलियन डॉलर का उछाल आया है।मस्क केवल एक दिन की कमाई से ही वॉरेन बफेट की पूरी दौलत से कहीं आगे निकल गए हैं।गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज 314 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं।वहीं सर्गेई ब्रिन की नेटवर्थ 292 बिलियन डॉलर है। अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की नेटवर्थ 267 बिलियन डॉलर रही है।
स्पेसएक्स की लिस्टिंग ने दिखाया कमाल
पब्लिक मार्केट्स में स्पेसएक्स के जबरदस्त परफॉर्मेंस से एलन मस्क की दौलत में यह जोरदार उछाल आया है। स्पेसएक्स के शेयर सोमवार को 19 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए। मस्क की इस कंपनी के शेयर सोमवार को 192.46 डॉलर पर बंद हुए हैं।शानदार लिस्टिंग के बाद स्पेसएक्स के शेयरों की ट्रेडिंग का यह दूसरा दिन था।लिस्टिंग के साथ ही स्पेसएक्स मार्केट कैप के लिहाज से अमेरिका की छठवीं बड़ी कंपनी बन गई है।
कंपनी में मस्क की करीब 38% हिस्सेदारी
एलन मस्क की दौलत में आए तेज उछाल का सीधा नाता एयरोस्पेस सेक्टर की दिग्गज कंपनी स्पेसएक्स में उनकी हिस्सेदारी से है।रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक मस्क के पास स्पेसएक्स के करीब 4.8 बिलियन शेयर हैं। साथ ही उनके पास 350 मिलियन स्टॉक ऑप्शंस हैं।कुल मिलाकर कंपनी में मस्क की 38 पर्सेंट हिस्सेदारी उनकी वित्तीय शोहरत की मुख्य वजह है।वीकेंड के दौरान स्पेसएक्स को लेकर वॉल स्ट्रीट का उत्साह एकदम से बढ़ गया।कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने रविवार को कहा कि स्पेसएक्स साल 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर का रेवेन्यू ला सकती है।हालांकि साल 2025 में कंपनी का रेवेन्यू 18.7 बिलियन डॉलर रहा है और कंपनी अभी तक प्रॉफिटैबल नहीं हुई है।
भारत ने रचा इतिहास:1.78 लाख करोड़ पहुंचा रक्षा उत्पादन,डिफेंस स्टॉक्स में जोरदार रैली
गजब:भारत के आम का विश्व में जलवा,पहुंची 45 देशों तक मिठास,अमेरिका में टूटे निर्यात के पुराने रिकॉर्ड
भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा सवाल,सिर्फ 10 दिन का रणनीतिक तेल भंडार, CEEW की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
अमेरिका से क्यों अकड़ रहा इजरायल,देखिए विश्व के अमीरों की लिस्ट,खत्म हो जाएगा सारा कनफ्यूजन
पीएम-किसान की 23वीं किस्त का इंतजार हुआ खत्म,20 जून को सरकार देगी 2000 रुपये
यूएस-ईरान के बीच हुए शांति समझौते का असर:आम लोगों से इकोनॉमी तक,भारत को एक नहीं 10 बड़े फायदे
अलीबाबा,BYD और बायडू को अमेरिका ने किया ब्लैकलिस्ट,चीन ने पलटवार की दी चेतावनी
काॅकरोच जनता पार्टी का इंडिया ब्लॉक की बैठक में गूंजा नाम,विपक्ष धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर एकजुट
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत के पास आया वेनेजुएला,तेल कारोबार बढ़ाने पर बड़ा फोकस
दिल्ली में योगी मॉडल का फॉर्मूला लागू,चौथे दिन भी चले बुडोजर,जानें कितनी प्रॉपर्टी हुई जमींदोज,कितनी हुईं सील
अयोध्या में रामलला के चढ़ावे में 7 करोड़ की चोरी का दावा, संजय सिंह ने भाजपा को बताया चंदा चोर
सीएम रेखा ने 14 जून को यमुना किनारे दिल्ली वालों को बुलाया,जानें क्या है प्लान
दिल्ली फायर ब्रिगेड में होगी पूर्व अग्निवीरों की एंट्री,एलजी संधू ने हाई लेवल बैठक में जानें क्या दिए निर्देश
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved