नई दिल्ली।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 14 जून को दिल्लीवासियों को यमुना किनारे बुलाया है।क्या आपने सीएम के निमंत्रण का वीडियो देखा है,क्या आपको मालूम है कि सीएम ने दिल्लीवासियों को यमुना किनारे क्यों बुलाया है।अगर नहीं पता है तो हम बताते हैं पूरा प्लान। सीएम ने अपने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है,इस वीडियो में आम जनता,स्वंय सहायता समूहों और अन्य संस्थाओं के लोगों को यमुना किनारे बुलाया है।
सीएम रेखा ने यमुना किनारे बुलाया
सीएम रेखा गुप्ता ने वीडियो में कहा कि हम 500 से ज्यादा एनजीओ से अब तक जुड़ चुके हैं। 14 जून रविवार को मिलकर यमुना के घाटों की सफाई करने का एक बड़ा अभियान चलाएंगे।इसमें मैं आप सबको आमंत्रित कर रही हूं, यमुना के किनारे की गंदगी को मिलकर साफ करने के लिए। यमुना के अंदर की गंदगी को साफ करने के लिए सरकार लगातार मशीनों के जरिए प्रयासरत है,लेकिन इन घाटों के आस-पास हम आप जैसे लोग ही गंदगी फैलाते हैं, उसे साफ करना भी हम सबकी जिम्मेदारी है,उसे भी साफ करना चाहिए।तो आप सब जरूर आइए,हम सब मिलकर संडे सवेरे यमुना घाट की सफाई करेंगे,आपके सबसे नजदीकी जो भी यमुना घाट हो,उस पर जुट जाइए सफाई के लिए।
एक्स यूजर ने सीएम रेखा के प्लान को सराहा
सीएम रेखा गुप्ता के ट्वीट पर आकाश नाम के यूजर ने काफी सकारात्मक रिएक्शन दिया। यूजर ने लिखा कि यमुना की सफाई को केवल अभियान नहीं,बल्कि आदत और जिम्मेदारी बनाना होगा।दीपक नाम के यूजर ने लिखा कि कुछ घंटे देकर अगर यमुना घाट को साफ बनाने में मदद मिल सकती है, तो हर नागरिक को इसमें हिस्सा लेना चाहिए।
यूजर बोला-सरकार पानी मुहैया कराने में फेल
वहीं कुछ लोगों ने रेखा गुप्ता सरकार से शिकायतें भी कीं। रुपेश जैन नाम के यूजर ने लिखा कि आपको शर्म आनी चाहिए,आप दिल्ली में साफ पानी मुहैया कराने में पूरी तरह फेल हुए हैं,दक्षिण पश्चिम दिल्ली में गंदा पानी आ रहा है,उसमें गटर के पानी जैसी बदबू आती है। आप ब्रश करना तो छोड़िए उससे नहा भी नहीं सकते हैं।
बता कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान साफ पानी मुहैया कराना, गर्मियों में टैंकर माफियाओं पर सख्ती बरतना, लोगों को लगातार पानी उपलब्ध कराना और यमुना के पानी को साफ कराना जैसे मुद्दे काफी अहम थे।इनके बल पर हर दल ने लोगों से वोट मांगे थे।