यूपी में तेज रफ्तार से बढ़ी शराब पीने वालों की संख्या, स्वास्थ्य सर्वेक्षण की ताजा रिपोर्ट में हुआ खुलासा 


यूपी में तेज रफ्तार से बढ़ी शराब पीने वालों की संख्या, स्वास्थ्य सर्वेक्षण की ताजा रिपोर्ट में हुआ खुलासा 

धनंजय सिंह | 03 Jun 2026

 

लखनऊ।देश के कई राज्यों में शराब पीने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है,लेकिन उत्तर प्रदेश में शराब पीने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।इस बात का खुलासा राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण की ताजा रिपोर्ट में हुआ है।यह बढ़ोतरी 4.2 फीसदी की है,जबकि राष्ट्रीय स्तर पर इस मामले में गिरावट आई है।यूपी में शहरों से ज्यादा गांवों में शराब पीने वालों की संख्या बढ़ी है,इससे हाई ब्लड शुगर और हाइपरटेंशन जैसी दिक्कतें बढ़ रही हैं। खास बात यह है कि यूपी में शराब की शौकीन महिलाओं का आंकड़ा स्थिर बना हुआ है।

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (एनएफएचएस-6) की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक.....

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (एनएफएचएस-6) की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुषों में शराब पीने की प्रवृत्ति में बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है।एनएफएचएस-5 में प्रदेश में 15 साल से अधिक उम्र वाले लोगों में शराब पीने वाले पुरुषों की संख्या 14.5 प्रतिशत थी। वहीं एनएफएचएस-6 की रिपोर्ट बताती है कि यूपी के पुरुषों में यह आंकड़ा बढ़कर 18.7 फीसदी हो गया है, जो राष्ट्रीय औसत के बराबर है। यह वृद्धि देश में सर्वाधिक है।

महिलाओं में नहीं बढ़ी शराब की लत

महिलाओं के मामले में यूपी की स्थिति यथावत बनी हुई है। 2019 से 2021 की रिपोर्ट में यह आंकड़ा 0.3 फीसदी था, जो 2023-24 की रिपोर्ट में भी जस का तस है। वहीं यदि राष्ट्रीय स्तर पर देखें तो देश में शराब के शौकीन पुरुषों की संख्या 18.9 फीसदी से घटकर 18.7 प्रतिशत हो गई है,जबकि महिलाओं में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी से घटकर 1.1 फीसदी पर आ गया है। राष्ट्रीय स्तर पर शराब पीने वालों के आंकड़े देखें तो अरुणाचल प्रदेश के पुरुष और महिलाएं इस फेहरिस्त में शीर्ष पर हैं।

शराब पीने के मामले में देश के पांच शीर्ष राज्यों की स्थिति

राज्य                 पुरुष           महिलाएं

अरुणाचल प्रदेश 50.2 फीसदी  23.2 फीसदी

तेलंगाना-          43.9 फीसदी     7.1 फीसदी

सिक्किम          42.2 फीसदी       19.9 फीसदी

हिमाचल प्रदेश    30.2 फीसदी        0.6 फीसदी

उत्तराखंड           27.2 फीसदी         0.3 फीसदी

देश में घटे पर यूपी में बढ़े तंबाकू खाने वाले स्त्री-पुरुष

उत्तर प्रदेश में तंबाकू खाने वालों की बात करें तो पुरुष और महिलाओं दोनों में ही इसकी लत बढ़ी है।खासतौर से ग्रामीणों में यह इजाफा अधिक देखा गया है।यूपी में 15 साल से अधिक आयु की तंबाकू का सेवन करने वाली महिलाओं की संख्या वर्ष 2023-24 में 9.6 फीसदी रही। यह पहले 8.5 फीसदी थी। वहीं इसी आयु वर्ग के तंबाकू खाने वाले पुरुषों का आंकड़ा 45.2 फीसदी है,जो इशारा करता है कि लगभग हर दूसरा व्यक्ति तंबाकू या उससे जुड़े उत्पादों का सेवन करता है। पुरुषों में पहले यह 44.0 फीसदी था। वहीं यदि तंबाकू खाने वालों के राष्ट्रीय स्तर पर आंकड़े देखें तो महिलाओं और पुरुषों में इसमें कमी दर्ज की गई है। तंबाकू खाने वाली महिलाओं की संख्या 2019-21 की तुलना में 2023-24 में 8.9 फीसदी से घटकर 8.4 फीसदी रही है। पुरुषों में तंबाकू खाने की लत 38 फीसदी से घटकर 36.3 फीसदी रह गई है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved