दिल्ली को भीषण गर्मी से कब मिलेगी बारिश से ठंडक,अभी दो दिन चलेगी लू,आईएमडी का नया अपडेट
मनोज बिसारिया | 26 May 2026
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम के उतार चढाव के बीच बुधवार को फिर से भीषण गर्मी की तीखी चुभन महसूस हो सकती है।आसमान दिन भर साफ हवा रहेगा। कहीं- कहीं लू चलेगी। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की भी संभावना है।अधिकतम तापमान 45 डिग्री जबकि न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
आज मंगलवार को तेज धूप में दिल्ली के लोगों का हाल बेहाल रहा।सुबह ही तेज धूप निकली और दिन चढ़ने के साथ तल्ख होती गई।अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक 26.8 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 57 से 14 फीसदी रिकॉर्ड किया गया। 44.8 डिग्री तापमान के साथ आयानगर दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा।
स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत के मुताबिक अभी दो दिन और भीषण गर्मी का दौर बना रहेगा।कहीं कहीं लू भी चल सकती है।बृहस्पतिवार की रात से एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम करवट ले सकता है।इसके बाद फिर शुक्रवार से दो तीन दिन तक हल्की वर्षा होने की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान लू और भीषण गर्मी दोनों से ही राहत मिलेगी। तापमान में भी खासी गिरावट देखने को मिल सकती है। यही नहीं जून माह की शुरुआत भी अपेक्षाकृत राहत भरी रह सकती है।
स्थान अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C) मुंगेशपुर 44.2 25.2 रिज। 44.6 26.7 आयानगर 44.8 27.1 पालम 44.0 27.5 लोधी रोड 43.8 25.6 सफदरजंग 43.5 26.8
दिल्ली में जहरीले नाले बढ़ा रहे हैं यमुना का संकट, साहिबाबाद और नजफगढ़ ड्रेन सबसे ज्यादा प्रदूषित
बड़ा झटका:ईंधन के बढ़ते दामों के कारण एयर इंडिया जून से अगस्त तक उड़ानों में 22 फीसदी करेगी कटौती, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड
भारत फिर खरीदेगा रूस का अचूक S-400 मिसाइल सिस्टम,चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन
ईरान ने रुबियो की ताजमहल यात्रा पर क्यों कहा,अगर वे इतिहास जानते तो वहां फ़ोटो ना खिंचाते
भारत के लिए होर्मुज से एलएनजी लेकर निकला एक और टैंकर,चालाकी से पार किया जंग का मैदान
भारत-अमेरिका के बीच होने वाली है बड़ी ट्रेड डील,1 जून से दिल्ली में शुरू होगा फाइनल राउंड,अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिए थे संकेत
दिल्ली में गहराया जल संकट,हरियाणा से पानी की कमी से परेशान लोग
मंत्री कपिल मिश्रा के निर्देश पर पशुपालन इकाई की रैपिड रिस्पांस टीमें तैनात,दिल्ली के 13 जिलों में रैपिड रिस्पांस टीमें गठित,बकरीद पर होने वाली कुर्बानी को लेकर एक्शन में रेखा सरकार
रेलवे ने भरी नई उड़ान,देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिली हरी झंडी,सबसे पहले चलेगी इस रूट पर
मंच से दिल्ली की गर्मी पर बोले मार्को रुबियो,मौसम ठंडा हो जाना चाहिए था
हर 4 दिन में एक ट्विशा दिल्ली में हो रही क्रूरता की शिकार, आखिर कब तक दहेज की बलि चढ़ती रहेंगी बेटियां
दिल्ली को 365 दिन स्वच्छ हवा देने के लिए उतरीं सीएम रेखा,मेड इन इंडिया तकनीक का किया निरीक्षण
दिल्ली-एनसीआर में ट्रांसपोर्टरों का चक्का जाम ख़त्म,सरकार के आश्वासन के बाद हड़ताल वापस
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved