सीएम रेखा का बड़ा ऐलान,प्रदूषण से निपटने के लिए बनेंगे 100 ऑक्सीजन पार्क,पक्षियों के लिए होंगे फलदार पेड़
मनोज बिसारिया | 22 May 2026
नई दिल्ली।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को एक बड़ा ऐलान किया है।सीएम रेखा ने कहा कि दिल्ली में 100 ऑक्सीजन पार्क बनाए जाएंगे,ये पार्क खास तरह के होंगे,जहां बहुत घने पेड़ लगाए जाएंगे ताकि शहर की हवा साफ हो सके और प्रदूषण कम हो सके।
बता दें कि दिल्ली के उत्तर में बुराड़ी के मुखमेलपुर गांव में 3 एकड़ जमीन पर दिल्ली का पहला ऑक्सीजन पार्क बनाया जाएगा। सीएम रेखा ने शुक्रवार को इसी पार्क का नींव पत्थर रखा।ये आम पार्क नहीं होंगे,जहां बस थोड़ी घास और कुछ पेड़ हों।इन पार्कों में बहुत घने पेड़ लगाए जाएंगे और खास बात ये है कि इनमें फल देने वाले पेड़ भी होंगे,इससे दो फायदे होंगे।पहले तो ज्यादा ऑक्सीजन मिलेगी और दूसरा पक्षियों को रहने और खाने की जगह भी मिलेगी।
सीएम रेखा गुप्ता ने इस मौके पर पिछली सरकारों पर निशाना साधा।सीएम रेखा ने कहा कि दिल्ली को सालों तक गैस चैंबर बना दिया गया था,लेकिन किसी ने प्रदूषण को लेकर कोई कदम नहीं उठाया। सीएम रेखा ने कहा कि उनकी सरकार पिछले एक साल से प्रदूषण से लड़ने के लिए लगातार काम कर रही है और ये 100 पार्क उसी कोशिश का हिस्सा हैं।
बता दें कि बुराड़ी में पहले पार्क के बाद धीरे-धीरे दिल्ली भर में ऐसे 100 पार्क बनाए जाएंगे।घने पेड़ों वाले ये पार्क दिल्ली की सबसे बड़ी जरूरत है।दिल्ली में प्रदूषण को कम करने में ये पार्क बेहद ही काम आएंगे,इससे दिल्ली में हरियाली बढ़ेगी। दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ ही रही है।साथ ही प्रदूषण की भी मार पड़ रही है।गर्मी-प्रदूषण के टॉर्चर से लोगों का हाल बेहाल है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई 150 के पार दर्ज किया गया।
मंच से दिल्ली की गर्मी पर बोले मार्को रुबियो,मौसम ठंडा हो जाना चाहिए था
हर 4 दिन में एक ट्विशा दिल्ली में हो रही क्रूरता की शिकार, आखिर कब तक दहेज की बलि चढ़ती रहेंगी बेटियां
दिल्ली को 365 दिन स्वच्छ हवा देने के लिए उतरीं सीएम रेखा,मेड इन इंडिया तकनीक का किया निरीक्षण
दिल्ली-एनसीआर में ट्रांसपोर्टरों का चक्का जाम ख़त्म,सरकार के आश्वासन के बाद हड़ताल वापस
बकरीद पर गाय,बछड़ा,ऊंट और अन्य प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी गैरकानूनी,ऐसा करने वालों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा होगा दर्ज,बकरीद से पहले मंत्री कपिल मिश्रा का सख्त निर्देश
1500000 आदिवासियों का दिल्ली में होगा महाकुंभ,लव-लैंड जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ होगा शंखनाद
दिल्ली में हीट स्ट्रोक का प्रकोप:ट्रेन में जाते समय 24 साल के युवक को आई उल्टी,बन आई जान पर,आईएमडी ने दिल्ली के लिए जारी किया भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 15 सालों का रिकॉर्ड,गर्म हवा ने दिल्ली को बनाया भट्ठी,सावधान अगले सात दिन जला देंगे
दिल्ली में भीषण गर्मी और लू से खतरे में पक्षियों का जीवन,गिर रहे हैं आसमान से,रोज 100 से ज्यादा आ रहे अस्पतालों में इलाज के लिए
दिल्ली में तेजी से फैल रहे अर्बन हीट आइलैंड,2014 में थीं महज सात,आठ गुना बढ़कर अब हो गईं 60
धूप की तपन और आम का रस,तेलंगाना के गांवों में तैयार हो रही है ये फेमस मिठाई
दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी के कई जिलों में चलेगी भीषण लू, आईएमडी ने जारी किया 25 मई तक ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर को मिलेगा हाईस्पीड कनेक्टिविटी कॉरिडोर,सीएम रेखा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया निरीक्षण,4463 करोड़ की यह परियोजना जेवर एयरपोर्ट तक सफर बनाएगी आसान
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved