पाकिस्तान को यह तय करना होगा कि वे भूगोल का हिस्सा रहना चाहते हैं या इतिहास का,आर्मी चीफ का सख्त संदेश
मनोज बिसारिया | 16 May 2026
नई दिल्ली।सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को इस्लामाबाद को कड़ा सैन्य संदेश देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ काम करना जारी रखता है,तो उन्हें यह तय करना होगा कि वे भूगोल का हिस्सा रहना चाहते हैं या इतिहास का। जनरल द्विवेदी की टिप्पणी भले ही संक्षिप्त थी,लेकिन इसमें पाकिस्तान के लिए एक कड़ा संदेश था और उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को फिर से दोहराया।
यहां मानेकशॉ सेंटर में यूनिफॉर्म अनवेइल्ड द्वारा आयोजित एक संवाद सत्र के दौरान जब सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से पूछा गया था कि यदि पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर जैसी परिस्थितियां दोबारा पैदा होती हैं,तो भारतीय सेना इस पर क्या प्रतिक्रिया देगी।इस पर सेना प्रमुख ने कहा कि अगर आपने मुझे पहले सुना हो,तो मैंने यही कहा है...कि पाकिस्तान अगर आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ काम करना जारी रखता है, तो उन्हें तय करना होगा कि वे भूगोल का हिस्सा बने रहना चाहते हैं या इतिहास का।सेना संवाद नाम के इस कार्यक्रम में उनका यह बयान देश और भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मनाए जाने के कुछ ही दिनों बाद आया है।
बता दें कि पिछले साल पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में 7 मई की सुबह ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले (सटीक एयरस्ट्राइक/स्ट्राइक) किए थे।बाद में पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ हमले शुरू किए और इसके जवाब में भारत द्वारा किए गए सभी पलटवार भी ऑपरेशन सिंदूर के तहत ही अंजाम दिए गए थे।परमाणु हथियारों से लैस इन दोनों पड़ोसी देशों के बीच लगभग 88 घंटे तक चला यह सैन्य संघर्ष 10 मई की शाम को आपसी समझौते पर पहुंचने के बाद रुका।
दिल्ली के 101 जलाशयों का होगा कायाकल्प,अभियान की हुई शुरुआत,जानें डीडीए का पूरा प्लान
दिल्ली की रेखा सरकार का बड़ा फैसला,जेट फ्यूल पर घटाया वैट,दिल्ली से यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा इसका फायदा
बाहरी राज्यों से दिल्ली में प्रवेश कर प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों पर कसेगा शिकंजा,लगेगी बैरियर फ्री टोल प्लाजा की तरह 35 गैंट्री
डीजल-पेट्रोल की कीमतों में होगी और बढ़ोतरी,एक्सपर्ट बोले 3 रुपये की बढ़ोतरी नाकाफी
दो दिन में 33 हजार घट गया चांदी का दाम,आइए जानें क्या है गिरावट का कारण
संभल गया डीजल-पेट्रोल,रसोई के इस तेल ने बढ़ाई सरकार की टेंशन,भारत के लिए बना सिरदर्द
टमाटर,प्याज,दूध,सब्जी,ग्रोसरी,दवा, कैब और बस की सवारी,पेट्रोल-डीजल की कीमत इजाफा होने से जानें कहां-कहां कटेगी जेब
गजब:उधर पीएम मोदी यूएई पहुंचे,इधर एमिरेट्स एनबीडी का हो गया आरबीएल बैंक,3 अरब डॉलर की डील को सरकार ने दी मंजूरी
पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी के काफिले में नजर आईं दो गाड़ियां,वीडियो आया सामने
अरविंद केजरीवाल भारत में चाहते हैं नेपाल-बांग्लादेश जैसा हाल,कहा- सड़कों पर उतरें जेन जी
दिल्ली में 1 जुलाई से बदलेगा महिलाओं के फ्री बस सफर का सिस्टम,रेखा सरकार का बड़ा फैसला
रूसी तेल खरीद पर अमेरिकी पाबंदियों में मिली छूट की खत्म होने वाली है मियाद,अमेरिका के सस्पेंस से भारत की बढ़ी टेंशन
दिल्ली-एनसीआर सहित देशभर में बढ़ेगा बायोडिग्रेडेबल पीएलए प्लास्टिक का इस्तेमाल,सरकार तैयार कर रही बड़ा बाजार
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved