बदायूं में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ा सांड,लगाई छलांग,मौके पर हुई मौत


बदायूं में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ा सांड,लगाई छलांग,मौके पर हुई मौत

धनंजय सिंह | 16 May 2026

 

बदायूं।उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है,जहां जल निगम की घोर लापरवाही का खामियाजा एक सांड भुगतना पड़ा।यहां एक निर्माणाधीन पानी की टंकी के शीर्ष पर अचानक एक सांड चढ़ गया,जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने और सीढ़ियों का रास्ता खुला होने के कारण यह बेजुबान भटकते हुए ऊंचाई पर पहुंच गया। टंकी के ऊपर सांड को देख नीचे भारी भीड़ जमा हो गई,जैसे ही ग्रामीणों ने उसे बचाने के लिए ऊपर आने का प्रयास किया तो घबराहट और डर के मारे सांड ने ऊपर से ही नीचे छलांग लगा दी।

दिल को झकझोर देने वाला यह पूरा मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के किसरुआ गांव का है।चश्मदीदों का कहना है कि वह दृश्य इतना भयानक और भावुक था कि देखने वालों की रूह कांप गई।एक बेजुबान की इस बेबसी को देखकर कई ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।

इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में जल निगम के खिलाफ भारी आक्रोश है।लोग प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई,अगर समय रहते निर्माणाधीन स्थल को घेरा गया होता तो इस मासूम बेजुबान को इस दर्दनाक हादसे का शिकार नहीं होना पड़ता।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved