डीजल-पेट्रोल की कीमतों में होगी और बढ़ोतरी,एक्सपर्ट बोले 3 रुपये की बढ़ोतरी नाकाफी
संध्या त्रिपाठी | 15 May 2026
नई दिल्ली।डीजल और पेट्रोल की कीमतों में आज 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।लम्बे समय से इस बढ़ोतरी की उम्मीद हर कोई कर रहा था।एक्सपर्ट्स की मानें तो डीजल और पेट्रोल की कीमतों में आने वाले समय में और बढ़ोतरी होगी।एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर पश्चिम एशिया में युद्ध जारी रहा तब की स्थिति में पेट्रोल और डीजल के रेट घरेलू स्तर पर और बढ़ाए जा सकते हैं। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कम से कम 15 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया जाना चाहिए।
11 हफ्तों से नहीं बढ़ रही थी कीमत
अमेरिका और ईरान युद्ध शुरू होने के बाद इंटरनेशनल मार्केट्स में क्रूड ऑयल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया,लेकिन इसके बाद भी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन,भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन और इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने 11 हफ्तों तक डीजल और पेट्रोल की कीमतों को नहीं बढ़ाया था,लेकिन आज शुक्रवार को कीमतों को बढ़ाना ही पड़ा था।
90 से 190% तक गिरी कमाई
बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक डीजल और पेट्रोल का रेट बढ़ने की वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की कमाई 90 से 190 फीसदी तक गिर गयी। केंद्र सरकार ने डीजल और पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी आज से पहले नहीं की थी।
इन शेयरों पर रखें नजर
फरवरी में जब से अमेरिका और ईरान का युद्ध शुरू हुआ है,उसके बाद से निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स अंडरपरफॉर्म कर रहा है। 14 मई तक के आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान यह इंडेक्स 6.7 फीसदी गिरा था।वहीं इसी पीरियड में निफ्टी50 5.90 फीसदी गिरा था। HPCL के शेयरों की कीमतों में 14 फीसदी, बीपीसीएल के शेयरों की कीमतों में 23 फीसदी और आईओएसी के शेयरों की कीमतों में 25 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।वहीं ओएनजीसी और ऑयल इंडिया के शेयरों का भाव इस दौरान 8 फीसदी और 7 फीसदी बढ़ गया है।
बता दें कि सरकारी कंपनियों ने भले ही शुक्रवार को डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की है,लेकिन दो प्राइवेट कंपनियों ने पहले ही दाम बढ़ा दिए थे। हम बात कर रहे हैं नायरा एनर्जी और शेल इंडिया की। नायरा ने मार्च के महीने में जबकि शेल इंडिया ने अप्रैल के महीने में की कीमतों को बढ़ाया है।
दो दिन में 33 हजार घट गया चांदी का दाम,आइए जानें क्या है गिरावट का कारण
संभल गया डीजल-पेट्रोल,रसोई के इस तेल ने बढ़ाई सरकार की टेंशन,भारत के लिए बना सिरदर्द
टमाटर,प्याज,दूध,सब्जी,ग्रोसरी,दवा, कैब और बस की सवारी,पेट्रोल-डीजल की कीमत इजाफा होने से जानें कहां-कहां कटेगी जेब
गजब:उधर पीएम मोदी यूएई पहुंचे,इधर एमिरेट्स एनबीडी का हो गया आरबीएल बैंक,3 अरब डॉलर की डील को सरकार ने दी मंजूरी
पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी के काफिले में नजर आईं दो गाड़ियां,वीडियो आया सामने
अरविंद केजरीवाल भारत में चाहते हैं नेपाल-बांग्लादेश जैसा हाल,कहा- सड़कों पर उतरें जेन जी
दिल्ली में 1 जुलाई से बदलेगा महिलाओं के फ्री बस सफर का सिस्टम,रेखा सरकार का बड़ा फैसला
रूसी तेल खरीद पर अमेरिकी पाबंदियों में मिली छूट की खत्म होने वाली है मियाद,अमेरिका के सस्पेंस से भारत की बढ़ी टेंशन
दिल्ली-एनसीआर सहित देशभर में बढ़ेगा बायोडिग्रेडेबल पीएलए प्लास्टिक का इस्तेमाल,सरकार तैयार कर रही बड़ा बाजार
दिल्ली से फरीदाबाद के बीच चलेगी नई मेमू ट्रेन,जानिए आम ट्रेन से क्या होगा इसमें अलग
कांग्रेस नरेंद्र मोदी को हराएगी,फिर देखना हम नरेंद्र मोदी के साथ क्या कार्रवाई करते हैं,इनके जाने का वक्त आने वाला है:राहुल गांधी
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पीएम पर जमकर साधा निशाना,कहा-देश का कोई पीएम ऐसी डील नहीं कर सकता
कुछ दिन की ठंडक के बाद फिर बढ़ी दिल्ली में गर्मी, आईएमडी ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved