नई दिल्ली।हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली।सेंसेस 516 अंक टूटकर 77,328 पर बंद हुआ,जबकि निफ्टी 150 अंक को गिरकर 24,176 पर बंद हुआ।निफ्टी बैंक में 736 अंकों की गिरावट आई।इस गिरावट से निवेशकों की वैल्यूवेशन में कटौती देखने को मिली और BSE मार्केट कैपिटलाइजेशन 475 अंक से घटकर 473.46 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।इसका मतलब है कि निवेशकों की वैल्यूवेशन में शुक्रवार को 1.50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
बीएसई टॉप 30 शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट एसबीआई के शेयरों में रही
बीएसई टॉप 30 शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट एसबीआई के शेयरों में रही,जो 6 फीसदी से ज्यादा गिरकर 1019 पर बंद हुआ।इसके साथ ही HDFC बैंक, बजाज फाइनेंस,एक्सिस बैंक और महिंद्र एंड महिंद्रा के शेयरों में लगभग 2 फीसदी की गिरावट रही। 14 शेयरों में तेजी रही, जबकि 16 शेयर लाल निशान पर बंद हुए।एसबीआई में भारी गिरावट से पीएसयू बैंक सेक्टर सबसे ज्यादा कमजोर नजर आया,इसके साथ ही आयल एंड गैस, मेटल और प्राइवेट बैंक सेक्टर भी दबाव में दिखा।
क्यों आई शेयर बाजार में आज गिरावट
सीजफायर के बीच अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर युद्ध जैसे हालात बन गए हैं।अमेरिका ने ईरान के ठिकानों पर अटैक किया है तो ईरान ने अमेरिकी अड्डों को निशाना बनाया है।वहीं होर्मुज को भी नहीं खोलने की बात कही गई है, जिसके बाद से फिर से शेयर बाजार में सेंटिमेंट बिगड़े हैं।खबर यह भी है कि होर्मुज से अब टोल की वसूली ईरान करने जा रहा है, जिसके लिए उसने एजेंसी भी बनाई है।
कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रहा....
कच्चे तेल का दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रहा है,जिससे बाजार में सेंटिमेंट खराब हुए हैं।डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट देखी गई है, जो 94.305 पर कारोबार कर रहा है।एशियाई और अमेरिकी बाजार में भी गिरावट देखने को मिली है,इसके अलावा कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे भी खराब आए हैं।साथ ही लार्ज कैप स्टॉक में भी गिरावट रही है।
2,217 शेयरों में गिरावट
बता दें कि शुक्रवार को कारोबार के दौरान बीएसई पर कुल 4,406 शेयरों का ट्रेड हुआ,जिसमें 2,020 शेयरों में तेजी रही और 2,217 शेयरों में गिरावट देखने को मिली और 169 शेयर अनचेंज रहे। 219 शेयर 52 सप्ताह के हाई पर रहे और 23 शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर रहे। 9 शेयरों में लोअर सर्किट देखा गया।