पेट्रोल और डीजल का क्या आज बढ़ा है दाम,चेक कीजिए अपने शहर का रेट
मनोज बिसारिया | 09 May 2026
नई दिल्ली।तेल कंपनियों ने आज शनिवार को एक बार फिर से तेल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2022 में बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि बीच में कुछ प्राइवेट कंपनियों ने तेल के रेट में बढ़ोतरी की थी।कंपनी ने 1 अप्रैल 2026 को पेट्रोल के रेट में 7.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट में 25.01 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की थी। शेल इंडिया की तरफ से की गई इस बढ़ोतरी के बाद उनके पंप पर पेट्रोल 119.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 123.52 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।
अमेरिका-ईरान जंग शुरू होने के कुछ ही दिन के बाद नायरा ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। 26 मार्च को कंपनी ने पेट्रोल के रेट में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।
जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल की कीमत
नई दिल्ली - 94.72 रुपये
मुंबई - 104.21 रुपये
कोलकाता - 103.94 रुपये
चेन्नई - 100.75 रुपये
अहमदाबाद - 94.49 रुपये
बेंगलुरू - 102.92 रुपये
हैदराबाद - 107.46 रुपये
जयपुर - 104.72 रुपये
लखनऊ - 94.69 रुपये
पुणे - 104.04 रुपये
चंडीगढ़ - 94.30 रुपये
इंदौर - 106.48 रुपये
पटना - 105.58 रुपये
सूरत - 95 रुपये
नासिक - 95.50 रुपये
डीजल की क्या है कीमत
दिल्ली - 87.62 रुपये
मुंबई - 92.15 रुपये
चेन्नई - 92.34 रुपये
अहमदाबाद - 90.17 रुपये
बेंगलुरू - 89.02 रुपये
हैदराबाद - 95.70 रुपये
जयपुर - 90.21 रुपये
लखनऊ - 87.80 रुपये
पुणे - 90.57 रुपये
चंडीगढ़ - 82.45 रुपये
इंदौर - 91.88 रुपये
पटना - 93.80 रुपये
सूरत - 89 रुपये
नासिक 0 89.50 रुपये
कंपनियों को हो रहा है भारी नुकसान
अमेरिका-ईरान जंग से कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। क्रूड ऑयल का रेट लगातार 100 डॉलर के पार बना हुआ है। हालांकि इसके बाद भी सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू स्तर पर कीमतों को नहीं बढ़ाया है,जिसकी वजह से इंडियन ऑयल,भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम को हर महीने मिलाकर 30,000 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है।
24 रुपये पेट्रोल और 30 रुपये डीजल का हो रहा नुकसान
इंडस्ट्री के अनुमान के मुताबिक सरकार और तेल कंपनियां मिलकर मौजूदा परिस्थियों में प्रति लीटर पेट्रोल पर 24 रुपये और डीजल पर 30 रुपये प्रति लीटर का नुकसान उठा रही हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है। बता दें कि सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी,जिससे तेल कंपनियों को राहत मिली,लेकिन यह भी अब नाकाफी हो रहा है।
आज 1.50 लाख करोड़ रुपये हुए स्वाहा,शेयर बाजार में बड़ी गिरावट,एसबीआई के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट
उत्तराखंड बन सकता है वेडिंग डेस्टिनेशन
देहरादून में शराब पर अवैध वसूली
मलेशिया भी करेगा भारत संग रुपए में व्यापार
हिंडनबर्ग ने कहा- इंतज़ार कीजिए एक और बड़ी रिपोर्ट का
शो मैन राजकपूर का बंगला अब गोदरेज प्रॉपर्टीज के हवाले
एयर इंडिया ख़रीदेगा 500 विमान
छोटे कारोबारियों की अब होगी मदद
टाटा की होगी बिसलेरी
एयर इंडिया पर अमेरिका ने लगाया 11 करोड़ का जुर्माना
रोज़गार मांगने की बजाए रोज़गार देने वाले बनें
एयर इंडिया के ख़िलाफ़ शिकायतों का अंबार
गुटखा व्यापारी के यहाँ मिली करोड़ों की नकदी
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved