जमीन बिकी तो बने करोड़पति,हेलीकॉप्टर से घर आई दुल्हनिया,गंगा एक्सप्रेसवे ने इन किसानों की बदल दी तकदीर


जमीन बिकी तो बने करोड़पति,हेलीकॉप्टर से घर आई दुल्हनिया,गंगा एक्सप्रेसवे ने इन किसानों की बदल दी तकदीर

धनंजय सिंह | 04 May 2026

 

मेरठ।उत्तर प्रदेश के मेरठ से प्रयागराज तक बने 594 किलोमीटर सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे ने इसके आसपास के गांवों की तक़दीर बदल दी है।यहां के किसान अब आमिर हो चुके हैं,जमीन बिकी तो करोड़ों का मुआवजा मिला,करोड़पति बने तो लाइफ स्टाइल भी बदल गई।आलम यह है कि गांव में बीएमडब्लू और मर्सिडीज जैसी लग्जरी गाड़ियां हर घर में देखने को मिल जाएगी।इतना ही नहीं अब तो गांव में दुल्हन भी हेलीकॉप्टर से उतरी है।

गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बसे गांवों में एक खरखौदा गांव है।यहां का रहने वाला एक शख्स हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हनिया लाया।गंगा एक्सप्रेसवे के आसपास के तमाम गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई वह सब करोड़पति बन चुके हैं। खास तौर से बिजौली क्षेत्र और खरखौदा क्षेत्र के आसपास के गांव,जहां जमीन अधिग्रहित की गई है,वहां किसानों की लाइफ स्टाइल बदल गई है,जिन गांव के किसानों की जमीन अधिग्रहित हुई है,वहां आपको बीएमडब्ल्यू,मर्सिडीज़ जैसी गाड़ियां देखने को मिल जाएगी।

हेलीकॉप्टर से लाया दुल्हन

खरखौदा कस्बे में तिहाई मोहल्ले के रहने वाले अनिल त्यागी के बेटे केशव त्यागी की 30 अप्रैल को शादी हुई।परिवार में सबका लाडला होने पर चाचा हरीश त्यागी ने परिवार लोगों से बात करके दुल्हे की दुल्हनिया मांसी त्यागी को कार से नहीं हेलीकॉप्टर से लाने का प्रस्ताव रखा,जो सभी को अच्छा लगा। इसके बाद हेलीकॉप्टर की बुकिंग कर दी गई।खरखौदा कस्बे में सत्यवीर त्यागी स्टेडियम पर जब हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया लेकर दूल्हा पहुंचा तो सब देखते रह गए। 1 मई 2026 को सुबह 7 बजे हेलीकॉप्टर से खरखौदा कस्बे में केशव अपनी दुल्हनिया संग उतरे तो देखने वालों की भीड़ लग गई। हेलीकॉप्टर द्वारा बारात और दुल्हनिया को लाने की चर्चा समूचे खरखौदा कस्बे में ही नहीं सैकड़ों गांव में फैली हुई है,जो लोगों को उत्साहित कर रही है।समस्त क्षेत्र वासियों ने दूल्हे और दुल्हन को शुभकामनाएं और बधाई दी।

रातोंरात बदली लाइफ स्टाइल

बता दें कि 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के लिए किसानों की भूमि काफी महंगे दामों पर अधिग्रहित की गई है,जिससे कुछ किसानों को करोड़ों का मुआवजा मिला है। मुआवजे से जो कल तक सिर्फ एक किसान थे आज करोड़पति बन गए हैं।रातोंरात उनकी लाइफ स्टाइल ही बदल गई है।महंगी गाड़ियां और महंगे शौक अब इन गांवों की अमीरी की कहानी बयां कर रही है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved