यूपी के पीलीभीत में बनेगा देश का पहला ऑर्गेनिक ट्रेनिंग सेंटर,किसानों को मिलेगी नई तकनीक की ट्रेनिंग
मनोज बिसारिया | 30 Apr 2026
नई दिल्ली।उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के टांडा बिजैसी में देश का पहला बासमती ऑर्गेनिक ट्रेनिंग और डेमो फार्म विकसित होगा।यह केंद्र किसानों को प्रशिक्षण,नई बासमती किस्मों के परीक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने में मदद करेगा।केंद्र सरकार ने बासमती और ऑर्गेनिक ट्रेनिंग सेंटर सह डेमो फार्म के लिए जमीन का 70 साल का लीज समझौता अंतिम रूप से तय कर दिया है।यह केंद्र करीब सात एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा।
सरकारी बयान के मुताबिक इस केंद्र में ऑडिटोरियम, बासमती और जैविक खेती पर आधारित म्यूजियम व गैलरी, कॉन्फ्रेंस रूम,प्रयोगशाला और ऑर्गेनिक खेती से जुड़े इनपुट के भंडारण की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।यह केंद्र बासमती और जैविक खेती करने वाले किसानों के प्रशिक्षण और क्षमता विकास में मदद करेगा। साथ ही यह कृषि विशेषज्ञों और छात्रों के लिए रिसोर्स सेंटर के रूप में भी कार्य करेगा।
यह देश का पहला बासमती ऑर्गेनिक ट्रेनिंग और डेमोंस्ट्रेशन फार्म होगा,जहां पारंपरिक और ऑर्गेनिक दोनों प्रकार की बासमती खेती को शामिल किया जाएगा।यह केंद्र उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के किसानों और संबंधित हितधारकों को लाभ पहुंचाने वाला माना जा रहा है।
इस केंद्र को राष्ट्रीय स्तर पर बासमती परीक्षण के लिए ऑल इंडिया कोऑर्डिनेटेड रिसर्च प्रोजेक्ट्स केंद्र के रूप में नामित किया गया है।इसके साथ ही पीलीभीत और उत्तर प्रदेश के बासमती जीआई जोन का तीसरा एआईसीआरपी केंद्र बन गया है।इससे क्षेत्र की कृषि-जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप नई बासमती किस्मों के व्यवस्थित परीक्षण और मूल्यांकन में मदद मिलेगी।
बता दें कि भारत का भौगोलिक संकेतक उत्पाद बासमती चावल का निर्यात साल 2025-26 में 5.67 अरब डॉलर का रहा,जबकि निर्यात मात्रा लगभग 65 लाख मीट्रिक टन दर्ज की गई।मध्य पूर्व,यूरोप और उत्तर अमेरिका के बाजारों में मजबूत उपस्थिति के साथ यह क्षेत्र भारत के कृषि निर्यात में महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है।
दिल्ली में अप्रैल में इस बार हवा रही साफ,प्रदूषण में आई कमी,179 रहा औसत एक्यूआई
केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा, 4 मई के बाद बदलाव की तैयारी,क्या होगा पार्टी का मानदंड
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम,बारिश के साथ गिरे ओले,लोगों ने उठाया लुत्फ
दिल्ली हाईकोर्ट ने करिश्मा कपूर के बच्चों को दी बड़ी राहत,संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति बेचने पर लगाई रोक
अमेरिकी फेड के फैसले से सहमे ग्लोबल मार्केट,मचा कोहराम,क्या होगा सेंसेक्स-निफ्टी का
यूएई के इस फैसले से चमकेगी भारत की किस्मत,डॉलर के बजाय रुपये में मिलेगा अरबों का तेल
विश्व बैंक ने ईरान युद्ध को लेकर जारी की बड़ी चेतावनी,डरना जरूरी है,खतरे में 4.5 करोड़ लोग
स्वाति मालीवाल ने आप छोड़ने को बताया जिंदगी के चैप्टर 1 का अंत,मोदी-शाह की तारीफें की
राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस:संवाद का सेतु या सरकारी प्रचार का महोत्सव
सांसद राघव चड्डा को लगा बड़ा झटका,बीजेपी में शामिल होते ही खो दिए 10 लाख फॉलोअर्स
शीश महल ने डुबोई लुटिया,अब पार्ट टू,राघव चड्ढा ने आप पर बोला बड़ा हमला
पेटीएम कर पाएंगे या नहीं,पीपीबीएल का बैंकिंग लाइसेंस रद्द होने के बाद कन्फ्यूजन
भारतीय बाजार से विदेशी निवेशकों का मोहभंग,बेचे 1.75 लाख करोड़ के शेयर
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved