आईजीआई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होने से बचा,ग्राउंड मूवमेंट के दौरान दो विमानों के पंख आपस में टकराए
मनोज बिसारिया | 16 Apr 2026
नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होने से बचा।स्पाइसजेट का एक विमान खड़े अकासा एयर के विमान से टकरा गया।
मिली जानकारी अनुसार गुरुवार दोपहर लगभग दो सवा दो बजे स्पाइसजेट विमान के विंगटिप ने ग्राउंड मूवमेंट के दौरान अकासा एयर के स्थिर विमान के पंख को हल्के से छू गया। यह टक्कर बेहद हल्की थी,जिससे दोनों विमानों को मामूली नुकसान पहुंचा।
अकासा एयर के प्रवक्ता ने बताया कि उनकी फ्लाइट QP 1406 दिल्ली से हैदराबाद के लिए रवाना होने वाली थी, इस घटना के कारण 16 अप्रैल 2026 को वापस बे पर लौटानी पड़ी।अकासा का विमान उस समय स्थिर था,तभी दूसरी एयरलाइन के विमान ने उससे संपर्क किया।सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित उतार लिया गया है। साथ ही ग्राउंड टीम यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रही है।
एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक घटना के तुरंत बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए और दोनों विमानों की जांच शुरू कर दी गई। प्रभावित विमानों को फिलहाल सेवा से हटा दिया गया है ताकि विस्तृत तकनीकी जांच की जा सके।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर इसे ग्राउंड मूवमेंट के दौरान समन्वय में कमी से जुड़ा मामला माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
स्पाइस जेट की ओर से बताया गया कि 16 अप्रैल को दिल्ली एयरपोर्ट पर टैक्सींग के दौरान बी737-700 विमान एक ग्राउंड घटना का शिकार हो गया।इस दौरान विमान के दाहिने विंगलेट को नुकसान पहुंचा,जबकि दूसरी एयरलाइन के विमान के बाएं हिस्से के हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी क्षति हुई। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के अनुसार इस घटना के बाद संबंधित विमान को दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है।
दिल्ली में बढ़ने जा रहा है बिजली का दाम,ट्रिब्यूनल के फैसले से झुलसाती गर्मी में पड़ेगी दोहरी मार
विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचीं सीएम रेखा, अधिकारियों को लगाई लताड़
झुग्गी-बस्ती वालों ने नाक में दम कर रखा है,मेट्रो को छपरी मुक्त बनाओ,उठी ऐसी मांगें
दिल्ली में पेड़ों की सुरक्षा हुई सख्त,तनों में ठोकी कील,जड़ों को पहुंचाया नुकसान तो बढ़ेगी मुश्किल,जारी हुई नई एसओपी
दलाल देश बना शांतिदूत,मोदी राज में पाकिस्तान का दबदबा, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बीजेपी पर बोला हमला
परिसीमन पर अखिलेश यादव का भाजपा पर वार,कहा-षड्यंत्र हुआ तो अयोध्या जैसे यूपी भी हार जाएंगे
जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल की एक बात मानी, लेकिन क्यों झटका भी लगा,समझें पूरी बात
महिला आरक्षण बिल पर आप का क्या है स्टैंड,मनीष सिसोदिया ने गिनाई एक बड़ी समस्या
दिल्ली में शुरू हुई जनगणना,घर-घर पूछे जाएंगे 33 सवाल, आप से पूछा जाएगा ये सवाल
दिल्ली उच्च न्यायालय का अहम फैसला,10 महीने से कोमा में पड़े सैनिक के स्पर्म सुरक्षित रखने के लिए दी मंजूरी
रेखा सरकार लॉन्च करने जा रही 150 नई इलेक्ट्रिक बसें, जानें कब से फर्राटा भरेगी ग्रीन आर्मी
दिल्ली में तेवर दिखाने लगी गर्मी, 39.2 डिग्री पर पहुंचा पारा, इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार
दिल्ली में मिलेगा बुजुर्गों को तुरंत इलाज,रेखा सरकार शुरू करेगी 20 नई आधुनिक एम्बुलेंस
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved