यूपी में स्मार्ट मीटर पर जारी विवाद के बीच अब 2 फीसदी छूट का नया तोहफा,चेक मीटर अभियान भी शुरू
धनंजय सिंह | 09 Apr 2026
लखनऊ।देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्मार्ट प्री-पेड मीटर लग रहा है।उपभोक्ताओं की शिकायतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।कई उपभोक्ता का आरोप है कि पुराने मीटर की तुलना में स्मार्ट मीटर से बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है।वहीं उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड का दावा है कि स्मार्ट मीटर सही रीडिंग देता है।
स्मार्ट प्री-पेड मीटर को लेकर विवाद के बीच यूपीपीसीएस ने उपभोक्ताओं को 2 फीसदी छूट देने का ऐलान किया है।स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगवाने वाले उपभोक्ताओं को निर्धारित विद्युत दर पर 2 फीसदी की छूट का सीधा लाभ मिलेगा।यानी प्री-पेड मीटर से बिजली पहले से सस्ती हो जाएगी।साथ ही पुराने मीटर की सिक्योरिटी धनराशि को नए प्री-पेड बैलेंस में क्रेडिट कर दिया जाएगा या बकाया बिल में समायोजित कर दिया जाएगा। यूपीपीसीएल का कहना है कि रिचार्ज में देरी न करें, निर्बाध बिजली सेवा का लाभ उठाएं।
यूपीपीसीएल ने उपभोक्ताओं की शिकायतों को बेहद गंभीरता से लिया है।यूपीपीसीएल ने चेक मीटर अभियान शुरू किया है। अगर किसी उपभोक्ता को लगता है कि स्मार्ट मीटर गलत रीडिंग दे रहा है और बिल ज्यादा आ रहा है तो वह 200 रुपये जमा करके चेक मीटर लगवा सकता है।अगर चेक मीटर स्मार्ट मीटर से कम रीडिंग दिखाता है तो चेक मीटर की रीडिंग मान्य होगी और 200 रुपये का भुगतान बिल में समायोजित वापस कर दिया जाएगा।अगर चेक मीटर स्मार्ट मीटर के बराबर या अधिक रीडिंग दिखाता है तो 200 रुपये वापस नहीं होंगी। यूपीपीसीएल का मानना है कि इससे उपभोक्ताओं को पारदर्शिता मिलेगी और अनावश्यक शिकायतों पर भी लगाम लगेगी।
यूपीपीसीएल का मानना है कि प्री-पेड स्मार्ट मीटर से न सिर्फ बिल कम आएगा, बल्कि रिचार्ज के जरिए उपभोक्ता अपनी बिजली खपत को खुद नियंत्रित कर सकेंगे। यूपीपीसीएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर रिचार्ज करें और बिना किसी परेशानी के निर्बाध बिजली का लाभ उठाएं।अभी तक यूपी में लाखों स्मार्ट मीटर लग चुके हैं और यह संख्या तेजी से बढ़ रही है।उपभोक्ता अगर स्मार्ट मीटर लगवाना चाहते हैं या चेक मीटर के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अपने स्थानीय बिजली कार्यालय या यूपीपीसीएल की वेबसाइट/ऐप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
रूस की महिला पर्यटक ने आगरा को बताया असुरक्षित शहर, जानें 10 में से दी कितनी रेटिंग
यूपी के एक दर्जन गांव,इन्हें कहा जाता है मिनी जामताड़ा, जितने ठग होते हैं गिरफ्तार,उससे ज्यादा होते हैं नए तैयार
ताजमहल के टिकट के नाम पर ठगी,विदेशी पर्यटक फेक वेबसाइट पर बने शिकार,1300 की जगह वसूले 3200
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हो रहे हैं हादसे,2 दिन,2 हादसे और 4 की मौत
टोल तो होगा,लेकिन नहीं कटेगी जेब,बिना पैसे दिए कौन इस्तेमाल कर सकेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का ये हिस्सा
बिना अनुमति सीआरपीएफ कैंप में घुसे पकड़े गए दो युवक, सतर्क हुईं सुरक्षा एजेंसियां, 2007 में हो चुका है आतंकी हमला
लखनऊ,नोएडा,अयोध्या और वाराणसी सहित 20 जिलों में जाम कम करने के लिए नया प्लान,आइए जानें क्या होगा खास
रायबरेली में 110 रेलवे आवास को गिराने की तैयारी,उच्च अधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट
हाई-प्रोफाइल विवाद का हुआ सुखद अंत,चर्चित पीसीएस अधिकारी ज्योति और आलोक फिर रहने लगे साथ
पत्रकारिता पर संयम जरूरी,जनमानस को विचलित करती है एक ही खबर में भिन्नता: सीएम योगी
अंबेडकर जयंती से पहले सीएम योगी का बड़ा ऐलान,बाबा साहेब के सम्मान में सरकार कराएगी खास काम
आपदा में अवसर:लखीमपुर में 108 गैस सिलिंडर चोरी,गोदाम की दीवार तोड़कर चोरों ने की चोरी
भाजपा का ईद मिलन समारोह,सपा की सेवई,यूपी में ये सियासी मिठास किसे आएगी ज्यादा रास
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved