बिना अनुमति सीआरपीएफ कैंप में घुसे पकड़े गए दो युवक, सतर्क हुईं सुरक्षा एजेंसियां, 2007 में हो चुका है आतंकी हमला
धनंजय सिंह | 08 Apr 2026
रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) ग्रुप सेंटर में बिना अनुमति घुसने का मामला सामने आने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।कैंप के मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया है।
उप कमांडेंट सौरव राजपूत की तहरीर के मुताबिक...
सीआरपीएफ में तैनात उप कमांडेंट सौरव राजपूत की तहरीर के मुताबिक दोनों युवक बाइक से कैंप परिसर में घुस गए थे। ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने उन्हें संदिग्ध रूप से घूमते देखा और रोककर पूछताछ की।शुरुआत में दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और गुमराह करने का प्रयास किया।
सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने बताया अपना नाम
सख्ती से पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम नईम निवासी ग्राम पटवाई और दूसरे ने भूरा निवासी ग्राम घोसीपुरा बताया। घटना को गंभीर मानते हुए सीआरपीएफ प्रशासन ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को तहरीर दी।इसके आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।घटना के बाद कैंप की सुरक्षा और सख्त कर दी गई है।सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने बताया कि दोनों से पूछताछ की गई है और उनका चालान कर दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
मोबाइल और पहचान की जांच जारी
पुलिस दोनों संदिग्धों के मोबाइल फोन,पहचान पत्र और आपसी संपर्कों की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कैंप में प्रवेश का उद्देश्य क्या था और उनका किसी संदिग्ध गतिविधि से संबंध तो नहीं है।
पहले भी हो चुका है हमला
बता दें कि 31 दिसंबर 2007 की रात सीआरपीएफ समूह केंद्र पर आतंकियों ने हमला किया था। एके-47 और हथगोले से लैस आतंकियों ने शिविर के गेट नंबर तीन में घुसकर फायरिंग की थी। इसमें सीआरपीएफ के सात जवान शहीद हुए थे। एक रिक्शा चालक की मौत भी हुई थी। तब से कैंप की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
यूपी में अंतिम मतदाता सूची हुई जारी,एसआईआर के बाद कटे 2 करोड़ मतदाताओं के नाम,कुल वोटर 13.39 करोड़
कबाड़ हो चुके मोबाइल पर टिका साइबर ठगी का धंधा, टब-कुर्सी का लालच देकर ठगी के धंधे का बना रहे हथियार
वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव
रूस की महिला पर्यटक ने आगरा को बताया असुरक्षित शहर, जानें 10 में से दी कितनी रेटिंग
यूपी के एक दर्जन गांव,इन्हें कहा जाता है मिनी जामताड़ा, जितने ठग होते हैं गिरफ्तार,उससे ज्यादा होते हैं नए तैयार
ताजमहल के टिकट के नाम पर ठगी,विदेशी पर्यटक फेक वेबसाइट पर बने शिकार,1300 की जगह वसूले 3200
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हो रहे हैं हादसे,2 दिन,2 हादसे और 4 की मौत
टोल तो होगा,लेकिन नहीं कटेगी जेब,बिना पैसे दिए कौन इस्तेमाल कर सकेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का ये हिस्सा
यूपी में स्मार्ट मीटर पर जारी विवाद के बीच अब 2 फीसदी छूट का नया तोहफा,चेक मीटर अभियान भी शुरू
लखनऊ,नोएडा,अयोध्या और वाराणसी सहित 20 जिलों में जाम कम करने के लिए नया प्लान,आइए जानें क्या होगा खास
रायबरेली में 110 रेलवे आवास को गिराने की तैयारी,उच्च अधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट
हाई-प्रोफाइल विवाद का हुआ सुखद अंत,चर्चित पीसीएस अधिकारी ज्योति और आलोक फिर रहने लगे साथ
पत्रकारिता पर संयम जरूरी,जनमानस को विचलित करती है एक ही खबर में भिन्नता: सीएम योगी
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved