दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम,मुंबई से गिरफ्तार हुआ संदिग्ध हमाज सिद्दीकी,पिता ने बयां किया दर्द


दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम,मुंबई से गिरफ्तार हुआ संदिग्ध हमाज सिद्दीकी,पिता ने बयां किया दर्द

मनोज बिसारिया | 06 Apr 2026

 

नई दिल्ली।दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महाराष्ट्र एटीएस के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई की है।दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र एटीएस के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए मुंबई के कुर्ला इलाके से 18 वर्षीय हमाज सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है।हमाज सिद्धीकी पर दिल्ली में बम धमाकों की साजिश रचने का गंभीर आरोप है,इस गिरफ्तारी के बाद हमाज के पिता जलालुद्दीन सिद्दीकी मीडिया के सामने आए और अपना पक्ष रखा है।

जलालुद्दीन ने ये कहा 

जलालुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि उनका बेटा पिछले तीन साल से पबजी ऑनलाइन गेम का आदी हो गया था।पिछले कुछ महीनों से वह कुछ अनजान लोगों से फोन पर दो-दो घंटे तक बातें किया करता था,लेकिन उन्हें कभी नहीं लगा कि मामला इतना बड़ा हो जाएगा।जलालुद्दीन ने कहा कि उनका बेटा बिल्कुल निर्दोष है और उसकी कोई गलती नहीं है, उसे इस मामले में केवल फंसाया जा रहा है।

पढ़ाई में बेहद होशियार है हमाज

जलालुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि हमाज पढ़ाई में बहुत होशियार है और वह इस साल 12वीं की परीक्षा देने वाला था। जलालुद्दीन ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने कर्ज लेकर अपने बेटे को पढ़ाया है।उनका परिवार बहुत ही गरीब है, उनकी पत्नी को कैंसर है और वे किराए के घर में रहकर जैसे-तैसे अपना गुजारा कर रहे हैं।

जलालुद्दीन ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

जलालुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि उनके पास दिल्ली जाकर अपने बेटे से मिलने तक के पैसे नहीं हैं और अब वे इसके लिए पैसे इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं।पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस दिन यह कार्रवाई हुई, उस दिन वह अपने भांजे के अंतिम संस्कार में गए हुए थे।

घर की तलाशी के दौरान पुलिस को नहीं मिला कुछ जलालुद्दीन

जलालुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि घर की तलाशी के दौरान पुलिस को कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है।जलालुद्दीन ने कहा कि पुलिस ने केवल दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनमें से एक उनका खुद का है और दूसरा उनके बड़े बेटे का है। जलालुद्दीन ने कहा कि हमाज़ अभी सिर्फ 18 साल का है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved