पवन सिंह के गलत तरीके से छूने वाले केस में महिला आयोग पहुंचीं अभिनेत्री अंजली,गिनाईं शिकायतें
मनोज बिसारिया | 03 Apr 2026
फरीदाबाद।भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार भोजपुरी गायक पवन सिंह की पीआर टीम के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। हरियाणवी अभिनेत्री अंजली राघव ने पवन सिंह को माफ करने की बात कही।मामला पुराने वीडियो और सोशल मीडिया विवाद से जुड़ा है।गुरुवार को पीड़ित अंजली हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया के सामने पेश हुईं। उन्होंने बताया कि करीब छह महीने पहले लखनऊ में एक इवेंट के दौरान स्टेज पर पवन सिंह ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था।
पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर भी मांगी थी माफी
अभिनेत्री अंजली राघव ने कहा कि उस समय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था,लेकिन उन्होंने तत्काल कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। अंजली ने कहा कि पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी थी,जिसके बाद उन्होंने उन्हें माफ कर दिया।हालांकि अंजली ने यह भी स्पष्ट किया कि पवन सिंह ने व्यक्तिगत रूप से उनसे माफी नहीं मांगी थी। बाद में उनकी टीम की ओर से फोन कर उनसे सोशल मीडिया पर माफी स्वीकार करने की स्टोरी डालने के लिए कहा गया।
लगातार आपत्तिजनक वीडियो बनाए जा रहे
अभिनेत्री अंजली राघव ने आरोप लगाया कि इसके बाद भी सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां और वीडियो बनाए जा रहे हैं।कुछ लोगों ने उनके चरित्र और परिवार को लेकर गलत बातें फैलाईं,जिससे उन्हें मानसिक परेशानी हुई। अंजली ने बताया कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डालकर पूरी घटना स्पष्ट की थी, लेकिन इसके बावजूद ट्रोलिंग बंद नहीं हुई।
अंजली ने की कार्रवाई की मांग
अंजली राघव उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई चाहती हैं,जो गलत जानकारी फैला रहे हैं।महिला आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
एमसीडी ने सफाई अभियान के तहत कर दिखाया बड़ा कारनामा,दिल्ली से हटाया गया लगभग 30 हजार हाथियों के वजन जितना मलवा
राघव चड्ढा को आप ने दिया बड़ा झटका,राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाया,अशोक मित्तल को मिली नई जिम्मेदारी
दिल्ली में आर्टिफिशियल बारिश की फिर तैयारी,आईआईटी कानपुर कर रहा समीक्षा,पिछला ट्रायल हुआ था फेल
रेखा सरकार ने उठाया बड़ा कदम,जानवरों पर अत्याचार रोकने के लिए दिल्ली के हर जिले में बनेगी कमेटी,जानें 5 अहम बातें
हरियाणा में पाकिस्तान के जासूसी नेटवर्क पर NIA की बड़ी कार्रवाई,पलवल-नूंह से हिरासत में लिए गए 8 संदिग्ध
दिल्ली में पानी पर खतरा,27 फीसदी सैंपल दूषित,अब 436 ट्यूबवेल और 13 हजार प्वाइंट से सप्लाई
सीबीआई के बाद अरविंद केजरीवाल खिलाफ ईडी पहुंची हाईकोर्ट,इस फैसले को चुनौती
रेखा सरकार का गौसेवा के लिए बड़ा कदम,सीएम ने जारी किए 20.26 करोड़ रुपये, 4 गौशालाओं की लीज रिन्यू
फीस बढ़ोतरी विवाद:रेखा सरकार बनाम निजी स्कूल पर HC 18 अप्रैल को करेगा सुनवाई,निजी स्कूलों ने दी है याचिका
राजस्थान के शाही शहर में शाही अंदाज में आईपीएस केके बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा की हुई शादी,अजीत भवन में सजी रॉयल वेडिंग
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की खत्म नहीं हुई मुश्किलें,हाईकोर्ट के फैसले को एससी में दी गई चुनौती
रोजी-रोटी कमाने आए थे,खाने पर ही आ गया संकट, यूपी-बिहार-बंगाल के प्रवासी बोले-आ अब लौट चलें
आईएसआई एजेंट-संदिग्धों का मॉड्यूल उजागर,डिजिटल नेटवर्क को हथियार बनाकर देश में अशांति फैलाने का मकसद
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved