सीबीआई के बाद अरविंद केजरीवाल खिलाफ ईडी पहुंची हाईकोर्ट,इस फैसले को चुनौती
मनोज बिसारिया | 30 Mar 2026
नई दिल्ली।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के मुखिया पूर्व मु्ख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आबकारी नीति घोटाला मामले में जारी समन के बावजूद जांच एजेंसी के सामने पेश न होने के लिए उनके खिलाफ दर्ज दो अलग-अलग मामलों में केजरीवाल को बरी किए जाने के फैसले को चुनौती दी गई है।राउज एवेन्यू अदालत के 22 जनवरी के आदेशों के खिलाफ ईडी की अपील बुधवार को यजस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ के सामने सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गई है।
जांच एजेंसी ने ये लगाया आरोप
जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि उस समय के मुख्यमंत्री ने जानबूझकर समन का जवाब न देकर और जांच में शामिल न होकर उनका पालन नहीं किया। इसमें यह भी आरोप लगाया गया कि केजरीवाल ने फालतू आपत्तियां उठाईं और जानबूझकर जांच में शामिल न होने का आधार बनाया।
सेशन कोर्ट ने क्या कहा
अपने फैसले में सत्र अदालत ने कहा था कि ईडी यह साबित करने में नाकाम रहा कि केजरीवाल ने जानबूझकर उन्हें जारी समन का पालन नहीं किया।ईडी ने आरोप लगाया है कि इस मामले के दूसरे आरोपी अब खत्म हो चुकी आबकारी नीति बनाने के लिए केजरीवाल के संपर्क में थे,जिससे उन्हें गलत फायदा हुआ और आम आदमी पार्टी को रिश्वत मिली।केजरीवाल अभी धनशोधन मामले में अंतरिम जमानत पर है।
बता दें कि 27 फरवरी को सेशन कोर्ट ने आबकारी नीति घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 21 अन्य को यह कहते हुए बरी कर दिया था कि सीबीआई का मामला पूरी तरह से न्यायिक जांच में टिक नहीं पाया। केजरीवाल और अन्य को बरी किए जाने के खिलाफ सीबीआई की अपील उच्च न्यायालय में लंबित है।
दिल्ली में पानी पर खतरा,27 फीसदी सैंपल दूषित,अब 436 ट्यूबवेल और 13 हजार प्वाइंट से सप्लाई
रेखा सरकार का गौसेवा के लिए बड़ा कदम,सीएम ने जारी किए 20.26 करोड़ रुपये, 4 गौशालाओं की लीज रिन्यू
फीस बढ़ोतरी विवाद:रेखा सरकार बनाम निजी स्कूल पर HC 18 अप्रैल को करेगा सुनवाई,निजी स्कूलों ने दी है याचिका
राजस्थान के शाही शहर में शाही अंदाज में आईपीएस केके बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा की हुई शादी,अजीत भवन में सजी रॉयल वेडिंग
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की खत्म नहीं हुई मुश्किलें,हाईकोर्ट के फैसले को एससी में दी गई चुनौती
रोजी-रोटी कमाने आए थे,खाने पर ही आ गया संकट, यूपी-बिहार-बंगाल के प्रवासी बोले-आ अब लौट चलें
आईएसआई एजेंट-संदिग्धों का मॉड्यूल उजागर,डिजिटल नेटवर्क को हथियार बनाकर देश में अशांति फैलाने का मकसद
महरौली-बदरपुर रोड पर बनेगा 6 लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर,दो साल में पूरा होगा,जाम से फ्री होंगे ये इलाके
रामनवमी के भंडारे पर एलपीजी गैस संकट का असर,कहीं जला लकड़ी का चूल्हा,कहीं कम बना प्रसाद
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी पूरी, पीएम मोदी कल जनता को करेंगे समर्पित
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सुरक्षित हैं भारतीय नाविक, सरकार का दावा नहीं बढ़ेंगे ईंधन के दाम
हरीश राणा को मिली इच्छामृत्यु,एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
नौकरी के बदले जमीन मामला:पूर्व सीएम लालू यादव को हाई कोर्ट से लगा झटका,सीबीआई की एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved