फीस बढ़ोतरी विवाद:रेखा सरकार बनाम निजी स्कूल पर HC 18 अप्रैल को करेगा सुनवाई,निजी स्कूलों ने दी है याचिका
मनोज बिसारिया | 30 Mar 2026
नई दिल्ली।रेखा गुप्ता सरकार के फीस रेगुलेशन से जुड़े नए कानून को चुनौती दे देने वाली विभिन्न निजी स्कूलों की याचिकाओं पर दिल्ली हाई कोर्ट 18 अप्रैल को सुनवाई करेगा।मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय व न्यायमूर्ति तेजस कारिया की पीठ ने कहा कि अदालत मामले को एक ही बार में निपटाना चाहती है, ऐसे में इस मामले पर 18 अप्रैल को होगी। बता दें कि इसमें रेखा सरकार के फीस रेगुलेशन कानून 2025 को चुनौती दी गई है।
फीस रेगुलेशन कमेटी के निर्देश को टाला
सुनवाई के दौरान रेखा गुप्ता सरकार ने कहा कि मामले पर तुरंत सुनवाई की जरूरत है,क्योंकि कुछ स्कूल फीस जमा न होने की वजह से छात्रों को निकाल रहे हैं।इस पर पीठ ने कहा कि अदालत ने आने वाले शैक्षिक सत्र के लिए निजी स्कूलों को स्कूल-स्तरीय फीस रेगुलेशन कमेटी बनाने के निर्देश के अमल को पहले ही टाल दिया है।
मामले पर जल्द से जल्द फैसले सुनाया जाएगा
पीठ ने कहा कि मामले पर जल्द से जल्द फैसला सुनाया जाएगा।रेखा सरकार ने आरोप लगाया कि कुछ स्कूल न्यायिक आदेशों का उल्लंघन करते हुए स्कूल फीस बढ़ा रहे हैं। इसके जवाब में पीठ ने कहा कि ऐसे मामलों में सरकार अवमानना का केस दायर कर सकती है।
यह अधिनियम पक्षपातपूर्ण,मनमाना और दुर्भावनापूर्ण
निजी स्कूलों के संगठन एक्शन कमेटी अनएडेड रिकाॅग्नाइज्ड प्राइवेट स्कूल्स और फोरम ऑफ माइनाॅरिटी स्कूल्स ने दिल्ली स्कूल एजुकेशन (फीस तय करने और रेगुलेशन में पारदर्शिता) अधिनियम-2025 को चुनौती दी है।स्कूलों का आरोप है कि यह अधिनियम पक्षपातपूर्ण, मनमाना और दुर्भावनापूर्ण है। इस अधिनियम को 14 अगस्त 2025 को अधिसूचित किया गया था और 10 दिसंबर 2025 से इसे लागू किया गया था।
दिल्ली में पानी पर खतरा,27 फीसदी सैंपल दूषित,अब 436 ट्यूबवेल और 13 हजार प्वाइंट से सप्लाई
सीबीआई के बाद अरविंद केजरीवाल खिलाफ ईडी पहुंची हाईकोर्ट,इस फैसले को चुनौती
रेखा सरकार का गौसेवा के लिए बड़ा कदम,सीएम ने जारी किए 20.26 करोड़ रुपये, 4 गौशालाओं की लीज रिन्यू
राजस्थान के शाही शहर में शाही अंदाज में आईपीएस केके बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा की हुई शादी,अजीत भवन में सजी रॉयल वेडिंग
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की खत्म नहीं हुई मुश्किलें,हाईकोर्ट के फैसले को एससी में दी गई चुनौती
रोजी-रोटी कमाने आए थे,खाने पर ही आ गया संकट, यूपी-बिहार-बंगाल के प्रवासी बोले-आ अब लौट चलें
आईएसआई एजेंट-संदिग्धों का मॉड्यूल उजागर,डिजिटल नेटवर्क को हथियार बनाकर देश में अशांति फैलाने का मकसद
महरौली-बदरपुर रोड पर बनेगा 6 लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर,दो साल में पूरा होगा,जाम से फ्री होंगे ये इलाके
रामनवमी के भंडारे पर एलपीजी गैस संकट का असर,कहीं जला लकड़ी का चूल्हा,कहीं कम बना प्रसाद
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी पूरी, पीएम मोदी कल जनता को करेंगे समर्पित
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सुरक्षित हैं भारतीय नाविक, सरकार का दावा नहीं बढ़ेंगे ईंधन के दाम
हरीश राणा को मिली इच्छामृत्यु,एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
नौकरी के बदले जमीन मामला:पूर्व सीएम लालू यादव को हाई कोर्ट से लगा झटका,सीबीआई की एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved