फ्लाइट में भूत का साया,लैंडिंग से पहले इमरजेंसी गेट खोलने दौड़ा अदनान,मच गया हड़कंप 


फ्लाइट में भूत का साया,लैंडिंग से पहले इमरजेंसी गेट खोलने दौड़ा अदनान,मच गया हड़कंप 

धनंजय सिंह | 30 Mar 2026

 

वाराणसी।बेंगलुरु से वाराणसी आ रही इंडिगो फ्लाइट में लैंडिंग से ठीक पहले एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश कर दी,जिससे हड़कंप मच गया।यात्रियों की धड़कनें तेज हो गईं,लोग सीटों पर जमे रह गए और हर किसी की नजर उस शख्स पर टिक गई,जो बिना किसी कारण खतरनाक हरकत करने लगा था।

मिली जानकारी के मुताबिक...

मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-185 बेंगलुरु से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने वाली थी।फ्लाइट रनवे पर टचडाउन करने ही वाली थी तभी मोहम्मद अदनान नाम का एक यात्री अचानक अपनी सीट से उठा और तेजी से इमरजेंसी गेट की ओर बढ़ गया।पहले तो लोगों को लगा कि शायद अदनान गलती से उस तरफ जा रहा है,लेकिन अगले ही पल उसने गेट के पास लगे बटन के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।यह देखकर पास बैठे यात्रियों के होश उड़ गए।कुछ लोग घबराकर उठने लगे,तो कुछ ने क्रू मेंबर्स को आवाज लगाई।फ्लाइट में उस समय बेहद संवेदनशील स्थिति थी,क्योंकि फ्लाइट लैंडिंग पोजीशन में थी,ऐसे में किसी भी तरह की गड़बड़ी बड़ा खतरा बन सकती थी.लेकिन इसी दौरान केबिन क्रू की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने हालात बिगड़ने से पहले ही संभाल लिए।

केबिन क्रू की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

जैसे ही क्रू को स्थिति का अंदाजा हुआ,उसने बिना देरी किए यात्री मोहम्मद अदनान यात्री को पकड़ लिया और उसे गेट से दूर किया।यह पूरी कार्रवाई बेहद तेजी और संयम के साथ की गई, ताकि बाकी यात्रियों में घबराहट न फैले।सूत्रों के मुताबिक पायलट ने भी स्थिति को भांपते हुए तुरंत फैसला लिया और फ्लाइट को रनवे पर उतारने के बजाय फिर से आसमान की ओर मोड़ दिया,जोकि यह एक एहतियाती कदम था,ताकि किसी भी तरह के जोखिम से बचा जा सके।कुछ देर तक फ्लाइट हवा में चक्कर लगाती रही और जब हालात पूरी तरह नियंत्रण में आ गए, तब उसे सुरक्षित तरीके से वाराणसी एयरपोर्ट पर उतारा गया। इस दौरान यात्रियों की सांसें अटकी रहीं,लेकिन अंततः सबकुछ सामान्य हो गया।

लैंडिंग के बाद हिरासत में लिया गया अदनान 

फ्लाइट जैसे ही सुरक्षित उतरते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं।यात्री मोहम्मद अदनान को तुरंत एयरलाइन के सुरक्षाकर्मियों और सीआईएसएफ के हवाले कर दिया गया। इसके बाद अदनान से एयरपोर्ट से ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।इस मामले में एयरलाइन की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई,जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित फूलपुर थाने में केस दर्ज किया।अदनान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 125 के तहत मुकदमा कायम किया गया है।

पूछताछ में सामने आई चौंकाने वाली बात

पूछताछ के दौरान मोहम्मद अदनान ने जो बताया, उससे पुलिस भी हैरान हो गई।अदनान ने दावा किया कि उस पर भूत का साया है और उसी के प्रभाव में उसने यह कदम उठाया।हालांकि पुलिस इस बयान को गंभीरता से जांच रही है और हर पहलू से मामले को समझने की कोशिश कर रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि अदनान मऊ जिले के दक्षिण टोला क्षेत्र का रहने वाला है और हाल ही में गोवा घूमने गया था।वहीं से लौटते हुए इस फ्लाइट में सवार हुआ था। प्रारंभिक पूछताछ में अदनान ने यह भी कहा कि उसे यह जानकारी नहीं थी कि बटन दबाने से विमान का दरवाजा खुल सकता है।

सुरक्षा एजेंसियां भी हुईं अलर्ट

घटना की गंभीरता को देखते हुए सिर्फ स्थानीय पुलिस ही नहीं, बल्कि अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। एटीएस और आईबी की टीमों ने भी मोहम्मद अदनान से पूछताछ की है।उनका फोकस यह जानने पर है कि कहीं इस घटना के पीछे कोई और कारण या साजिश तो नहीं है। फिलहाल सभी एजेंसियां इस मामले को एहतियात के तौर पर जांच रही हैं और अदनान के मानसिक और व्यवहारिक पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी

फूलपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आरोपी फिलहाल हिरासत में है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसकी मानसिक स्थिति क्या है और क्या वह पहले भी किसी असामान्य व्यवहार में शामिल रहा है।फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से जांच में जुटी हैं,ताकि इस घटना के पीछे की असली वजह सामने लाई जा सके।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved