जैन परिवार ने रचा अनोखा इतिहास,पहले बेटा,फिर मां-पिता ने त्यागा गृहस्थ जीवन,सभी ने अपनाया आध्यात्म का मार्ग
धनंजय सिंह | 30 Mar 2026
एटा।घर परिवार,मोह माया छोड़कर वैराग्य अपनाने की घटनाएं भले ही कठिन हों,लेकिन उत्तर प्रदेश के एटा जिले का एक जैन परिवार लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है।सुंदरलाल स्ट्रीट निवासी जैन परिवार के तीन सदस्यों ने क्रमबद्ध तरीके से संन्यास लेकर आध्यात्मिक जीवन को समर्पित कर दिया। पहले बेटा,फिर पिता और अंत में मां ने संत जीवन अपना लिया।
घर के इकलौते बेटे प्रशांत जैन 2009 में आचार्य विमर्श सागर महाराज के संपर्क में आए।प्रशांत पढ़ाई में मेधावी थे,लेकिन उनका मन सांसारिक जीवन से हटने लगा।बीकॉम के दौरान और एमसीए में दाखिले के बाद भी प्रशांत अध्यात्म की राह पर बढ़ते गए।इकलौती बहन की दिल्ली में शादी के बाद प्रशांत ने गृहस्थ मार्ग छोड़ने का निर्णय लिया और 25 नवंबर 2015 को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में आचार्य विमर्श सागर महाराज से मुनि दीक्षा ग्रहण कर मुनि विव्रत सागर बन गए।बेटे के वैराग्य से प्रभावित पिता मुकुल जैन ने भी कुछ समय बाद गृहस्थ जीवन त्यागने का निश्चय कर लिया। 16 नवंबर 2017 को मुकुल ने जबलपुर में आचार्य विमर्श सागर महाराज से मुनि दीक्षा लेकर मुनि विश्वांक सागर का स्वरूप धारण किया और धर्म प्रचार में सक्रिय हो गए।
बेटे और पति दोनों के संन्यासी बनने के बाद मां सुमन जैन ने भी वैराग्य मार्ग अपनाने का निर्णय ले लिया। 3 नवंबर 2019 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सुमन ने क्षुल्लिका दीक्षा लेकर विप्रांत माताजी के रूप में आध्यात्मिक जीवन में प्रवेश किया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों द्वारा संन्यास ग्रहण करना जैन समाज में दुर्लभ माना जाता है।परिवार ने अपनी संपूर्ण संपत्ति और संसाधन धर्म को समर्पित कर दिए हैं।वर्तमान में तीनों मेरठ में आचार्य विमर्श सागर महाराज के सान्निध्य में तप,जप और प्रवचन परंपरा के माध्यम से धर्म प्रचार कर रहे हैं।
मुनि विव्रत सागर महाराज (प्रशांत) बताते हैं कि उन्होंने पहले ब्रह्मचारी जीवन इसलिए अपनाया कि बहन उनके निर्णय से प्रभावित न हो। बहन की शादी के बाद उन्होंने दीक्षा लेकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। बाद में माता-पिता भी उसी राह पर चल पड़े और परिवार ने संपूर्ण रूप से मोक्षमार्ग को समर्पित जीवन अपना लिया।
फ्लाइट में भूत का साया,लैंडिंग से पहले इमरजेंसी गेट खोलने दौड़ा अदनान,मच गया हड़कंप
यूपी में 1 अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा टोल टैक्स,महंगा होगा सफर
अमरोहा में शादी में जमकर हुआ बवाल,बिरयानी में लेग पीस की लड़ाई में उड़ गईं कुर्सियां
यूपी में अफवाहों से दोगुनी हुई पेट्रोल-डीजल की डिमांड,इतनी हुई बिक्री,जानें आपके शहर में कितना है स्टॉक
सपा मुखिया अखिलेश यादव का तंज,आग लगी है या लगाई गई है,शॉर्ट सर्किट या सबूत मिटाने की साजिश
रातभर में करोड़पति बनी महिला,खाते में आए 10 करोड़ रुपये,बोली- भइया जिसका भी पैसा हो,वापस ले जाए
रामनवमी पर अयोध्या हुई राममय,हर सांस में बस राम,कनक भवन और हनुमानगढ़ी में भक्ति में डूबकर झूम उठे श्रद्धालु
प्रभु श्रीराम का सूर्यदेव ने किया तिलक, पीएम मोदी ने किया लाइव दर्शन
प्रयागराज में अफवाह के बीच 2 दिन में बिका 35 लाख लीटर पेट्रोल-डीजल,सूख गईं टंकियां
रसोई गैस के संकट से फिर लौटा गांव-कस्बों में चूल्हों का दौर, याद आई मां की रसोई
प्रभु श्रीराम के ललाट पर सूर्यदेव ने किया तिलक,रामनगरी में धूमधाम से मनाया जा रहा रामनवमी उत्सव
रसोई गैस बुकिंग से जुड़ी बड़ी खबर,35 नहीं, 25 दिन में ही मिलेगा सिलिंडर
बिगड़ी अफवाह से व्यवस्था,अयोध्या में पेट्रोल-डीजल खत्म का नोटिस चस्पा,अवध क्षेत्र में पंपों पर जबरदस्त भीड़
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved