प्रभु श्रीराम के ललाट पर सूर्यदेव ने किया तिलक,रामनगरी में धूमधाम से मनाया जा रहा रामनवमी उत्सव
धनंजय सिंह | 27 Mar 2026
अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर में प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।दोपहर 12 बजे भगवान सूर्य ने चार मिनट तक प्रभु श्रीराम के ललाट पर तिलक किया। सूर्य तिलक ठीक उस समय हुआ,जो समय प्रभु श्रीराम के जन्म का क्षण माना जाता है। सूर्य तिलक के साथ ही प्रभु श्रीराम का अभिषेक,शृंगार और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी किया गया। देश-विदेश के श्रद्धालु इस दिव्य क्षण के साक्षी बनें।
तीन दिन तक किया गया ट्रायल
इससे पहले गुरुवार को सूर्य तिलक की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।लगातार तीसरे दिन सूर्य तिलक का सफल ट्रायल किया गया।
सूर्य तिलक के लिए अपनाई गई ये प्रक्रिया
मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक सूर्य तिलक के लिए मंदिर के ऊपरी तल पर विशेष रिफ्लेक्टर,लेंस और मिरर सिस्टम लगाए गए। सूर्य की किरणें लेंस के माध्यम से दूसरे तल पर लगे दर्पण पर पहुंचीं। वहां से परावर्तित होकर करीब 75 मिलीमीटर के आकार में प्रभु श्रीराम के ललाट पर तिलक के रूप में दिखाई दीं। यह पूरी प्रक्रिया सूर्य की दिशा और गति के अनुरूप तय की गई।
रामनवमी पर अयोध्या हुई राममय,हर सांस में बस राम,कनक भवन और हनुमानगढ़ी में भक्ति में डूबकर झूम उठे श्रद्धालु
प्रभु श्रीराम का सूर्यदेव ने किया तिलक, पीएम मोदी ने किया लाइव दर्शन
प्रयागराज में अफवाह के बीच 2 दिन में बिका 35 लाख लीटर पेट्रोल-डीजल,सूख गईं टंकियां
रसोई गैस के संकट से फिर लौटा गांव-कस्बों में चूल्हों का दौर, याद आई मां की रसोई
रसोई गैस बुकिंग से जुड़ी बड़ी खबर,35 नहीं, 25 दिन में ही मिलेगा सिलिंडर
बिगड़ी अफवाह से व्यवस्था,अयोध्या में पेट्रोल-डीजल खत्म का नोटिस चस्पा,अवध क्षेत्र में पंपों पर जबरदस्त भीड़
जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन
2027 चुनाव से पहले बयानबाजी तेज,एआईएमआईएम पर संगीत सोम का पलटवार,कहा-गुंडे और आतंकियों की है पार्टी
यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों में लिखी अजब-गजब अपील,गुरु जी पास कर दो प्लीज, फेल हुई तो...
एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष का विवादित बयान, कहा-मुस्लिम का एनकाउंटर करने वाले का भी होगा एनकाउंटर,एफआईआर दर्ज
लखनऊ में मकान मालकिन की कातिलाना प्रेम कहानी,15 साल छोटे किराएदार से प्यार में सास का कत्ल
रामनवमी पर प्रभु श्रीराम को अर्पण करने के लिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि से भेजा गया 450 प्रसाद
एसडीएम अनुपम मिश्रा और एसडीएम पत्नी दिव्या ओझा के बीच भारी बवाल,एफआईआर में चौंकाने वाले आरोप
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved