सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत,सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती
मनोज बिसारिया | 25 Mar 2026
नई दिल्ली।कांग्रेस की वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के बाद मंगलवार देर शाम दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।डॉक्टरों की टीम फिलहाल इलाज में जुटी है।डॉक्टर अरूप बासु की देखरेख में सोनिया का इलाज चल रहा है।बताया जा रहा है कि फेफड़ों से संबंधित परेशानी से सोनिया को भर्ती कराया गया है।डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति अभी ठीक है।
सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी के बेटे सांसद राहुल गांधी और सांसद बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी अस्पताल पहुंचे थे।कुछ समय बाद राहुल गांधी अस्पताल से निकल गए।सोनिया गांधी को इस साल जनवरी में भी सांस लेने में तकलीफ होने पर इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उस समय डॉक्टरों ने बताया था कि दिल्ली की सर्दी और वायु प्रदूषण के चलते उनका ब्रोन्कियल अस्थमा थोड़ा बढ़ गया था।
बीते साल दिसंबर में सोनिया गांधी 79 साल की हो गईं। सोनिया अभी राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं।इससे पहले सोनिया पांच बार लोकसभा सांसद रह चुकी हैं।साथ ही कांग्रेस की दो बार अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
हरीश राणा को मिली इच्छामृत्यु,एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
नौकरी के बदले जमीन मामला:पूर्व सीएम लालू यादव को हाई कोर्ट से लगा झटका,सीबीआई की एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज
दिल्ली बनी विश्व की सबसे प्रदूषित राजधानी,भारत की एयर क्वालिटी चिंताजनक
मीडिया के सामने अपनी अर्थी लेकर पहुंच गए आप नेता सौरभ भारद्वाज,बोले-इनके बाप से नहीं डरते
धधकती आग में भी हिमांशी ने नहीं छोड़ा मां का साथ,एकसाथ मिले दोनों के शव,रुला देगी पालम अग्निकांड की कहानी
ठंडे पड़े चूल्हे:बुकिंग के बाद भी नहीं आ रहा सिलिंडर,लग रही लंबी लाइन,एजेंसियों का दावा-सब ठीक है
सीएम रेखा ने दिल्ली में 300 नई EV बसों को दिखाई हरी झंडी,हरित परिवहन को मिलेगा बढ़ावा
दिल्ली की आबोहवा में बारिश से बड़ा सुधार,5 महीने बाद 100 के नीचे पहुंचा एक्यूआई,यहां इतना तापमान
दिल्ली शराब नीति मामले में केजरीवाल और सिसोदिया को मिली बड़ी राहत,सीबीआई की याचिका पर जवाब के लिए मिला समय
रेखा सरकार का बड़ा तोहफा,अयोध्या,कटरा और खाटू श्याम के लिए जल्द चलेंगी डीटीसी की AC बसें
शुरू हो सकता है 23 मार्च से दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र,शराब घोटाला मामले में तकरार के आसार
ईंधन संकट की अफवाहें निराधार:दिल्ली में पेट्रोल,डीजल, एलपीजी,पीएनजी का है पर्याप्त स्टॉक, जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अस्थियां कहां हैं,सवाल के साथ सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved