लखनऊ में मकान मालकिन की कातिलाना प्रेम कहानी,15 साल छोटे किराएदार से प्यार में सास का कत्ल


लखनऊ में मकान मालकिन की कातिलाना प्रेम कहानी,15 साल छोटे किराएदार से प्यार में सास का कत्ल

धनंजय सिंह | 23 Mar 2026

 

लखनऊ।एक घर,ऊपर किराएदार,नीचे मकान मालकिन।सब कुछ सामान्य था,लेकिन अंदर ही अंदर एक ऐसी कहानी चल रही थी,जिसमें 36 वर्षीय महिला अपने से 15 साल से छोटे, 21 वर्षीय किराएदार के करीब आ गई।धीरे-धीरे यह रिश्ता भरोसे की सीमाएं लांघकर साजिश में बदल गया।मकान मालकिन और किराएदार के बीच पनपी प्रेम कहानी खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई।प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने सास की हत्या की साजिश रची।इस वारदात में प्यार,विश्वासघात और कत्ल एक ही धागे में ऐसे पिरोए गए कि सच सामने आते ही लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

राजधानी लखनऊ के निशातगंज में गली नंबर-3 में एक साधारण घर।घर की 36 वर्षीय रंजना वर्मा बहू,मां और जिम्मेदारियों में उलझी एक महिला।ऊपर रहने वाला 21 वर्षीय राजन शर्मा किराएदार रहता था।शुरुआत में यह रिश्ता सामान्य था,लेकिन समय के साथ रंजना और राजन के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं।उम्र में 15 साल का अंतर,सामाजिक मर्यादाएं सब कुछ धीरे-धीरे पीछे छूटती गईं और फिर यह रिश्ता एक ऐसे मोड़ पर जा पहुंच,जहां छुपाना ही उसकी सबसे बड़ी जरूरत बन गया।

रंजना और राजन के बीच लगभग चार साल से संबंध था।यह रिश्ता भले ही छुपा हुआ था,लेकिन घर की दीवारों से ज्यादा देर तक कोई राज छुप नहीं पाया।बेटी अंशिका ने भी पुलिस को बताया कि मां की राजन से बहुत बनती थी,इसी बात को लेकर घर में आए दिन झगड़े होते थे।दादी निर्मला देवी इस रिश्ते का खुलकर विरोध करती थीं,रंजना की सास उसे समझाती थीं,रोकती थीं,टोकती थीं,लेकिन रंजना को यह बंदिश मंजूर नहीं थी।धीरे-धीरे सास का विरोध उसे अपनी आजादी के रास्ते में गहरी खाईं नजर आने लगी।
रिश्तों का तनाव अब साफ दिखने लगा था।घर के अंदर बहस, तकरार और असहजता बढ़ती जा रही थी।ऐसे में वह रिश्ता, जो छुपकर पल रहा था,अब खुलकर जीने की चाहत करने लगा।यहीं से शुरू हुई वो खामोश साजिश,जिसका अंजाम बेहद खौफनाक होने वाला था।

रंजना के पति त्रिदेश वर्मा नौकरी पर निकल चुके थे।बेटा आदित्य घर से बाहर था।बड़ी बेटी अंशिका रिश्तेदार के यहां हु
गई थी।घर में मौजूद थीं रंजना,उसकी डेढ़ साल की बच्ची और सास निर्मला देवी।यही वो समय था,जब साजिश को अंजाम देने का फैसला किया गया। दोपहर लगभग 2 बजे घर के अंदर लगा CCTV कैमरा अचानक बंद कर दिया गया।यह कोई संयोग नहीं,बल्कि पूरी साजिश का हिस्सा था।कैमरा बंद होते ही सास को काबू में किया गया,उनके हाथ-पैर बांधे गए और फिर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई।

सास की हत्या के बाद रंजना और उसका प्रेमी राजन घर से बाहर निकल गए।बाहर लगे कैमरों में दोनों साथ दिखाई दिए। कुछ दूरी पर जाकर उन्होंने कैमरा दोबारा ऑन किया ताकि शक उन पर न जाए,लेकिन अपराधी की छोटी-सी चूक बड़ी साबित होती है।जब बेटा घर लौटा और उसने दादी को उस हालत में देखा, तो घबराकर मां को फोन किया।अब रंजना के पास लौटने के अलावा कोई रास्ता नहीं था,वह वापस आई और फिर शुरू हुआ रोना-धोना,घबराहट और लूटपाट की कहानी गढ़ने का सिलसिला।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शुरुआती तौर पर मामला लूटपाट का लग सकता था,लेकिन CCTV फुटेज ने पिछली कहानी बदल दी,अंदर का कैमरा ठीक उसी समय बंद हुआ, जब हत्या हुई,बाहर का कैमरा—जहां रंजना अपने प्रेमी राजन के साथ जाती दिखी।यहीं से पुलिस को यकीन हो गया कि मामला घर के अंदर का है।जांच में डॉग स्क्वॉड को भी लगाया गया।स्निफर डॉग सीधे राजन शर्मा तक पहुंच गया,उसकी घबराहट ने पुलिस के शक को और मजबूत कर दिया। पूछताछ में पहले राजन टूटा उसने साजिश की पूरी कहानी बता दी,इसके बाद रंजना का झूठ भी ज्यादा देर नहीं टिक सका।

रंजना और राजन ने कबूल किया कि उन्होंने मिलकर सास को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी,वजह उनका रिश्ता, जिसे वे किसी भी कीमत पर बचाना चाहते थे।पुलिस ने मृतका के बेटे की तहरीर पर रंजना वर्मा और उसके प्रेमी राजन शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved