राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दानघाटी मंदिर में की पूजा-अर्चना, पैदल शुरू की सप्तकोशीय परिक्रमा
धनंजय सिंह | 21 Mar 2026
मथुरा।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय धार्मिक दौरे के आखिरी दिन शनिवार को गोवर्धन पहुंचीं,यहां राष्ट्रपति ने सबसे पहले गोवर्धन के प्रसिद्ध दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराजा का अभिषेक,पूजा-अर्चना की और आरती में शामिल हुईं।इसके बाद दानघाटी से गोवर्धन की प्रसिद्ध 21 किलोमीटर पैदल परिक्रमा शुरू की।
दानघाटी मंदिर पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत किया गया,इसके बाद उन्होंने पूरी विधि-विधान के साथ गिरिराज धरण की जय के उद्घोष के बीच 11 लीटर दूध,दही,शहद,घी और बुरा से गिरिराज महाराज का दुग्धाभिषेक किया।मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मंदिर प्रशासन की ओर से राष्ट्रपति को गिरिराज जी की चांदी की प्रतिमा,पीतांबर और विशेष प्रसाद भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।
इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दानघाटी मंदिर से परिक्रमा शुरू की।सुरक्षा और सुविधा के लिए गोल्फ कार्ट का इंतजाम होने के बावजूद राष्ट्रपति ने श्रद्धा स्वरूप कई स्थानों पर पैदल चलकर परिक्रमा की।गिरिराज जी की सप्तकोशीय परिक्रमा श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।राष्ट्रपति की इस यात्रा को लेकर पूरे मथुरा और गोवर्धन क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
बता दें कि 19 मार्च को अयोध्या से शुरू हुआ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ये दौरा राम जन्मभूमि दर्शन के बाद अब ब्रज की पावन भूमि पर संपन्न हो गया।ब्रज क्षेत्र की आध्यात्मिक मान्यताओं के अनुसार द्वापर युग से ही ब्रज क्षेत्र में तीन तत्व (गिरिराज जी, ब्रज भूमि और यमुना नदी) अनंत माने जाते हैं। राष्ट्रपति ने इन परंपराओं का सम्मान करते हुए काफी समय मंदिर परिसर में बिताया।
2027 चुनाव से पहले बयानबाजी तेज,एआईएमआईएम पर संगीत सोम का पलटवार,कहा-गुंडे और आतंकियों की है पार्टी
यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों में लिखी अजब-गजब अपील,गुरु जी पास कर दो प्लीज, फेल हुई तो...
एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष का विवादित बयान, कहा-मुस्लिम का एनकाउंटर करने वाले का भी होगा एनकाउंटर,एफआईआर दर्ज
लखनऊ में मकान मालकिन की कातिलाना प्रेम कहानी,15 साल छोटे किराएदार से प्यार में सास का कत्ल
रामनवमी पर प्रभु श्रीराम को अर्पण करने के लिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि से भेजा गया 450 प्रसाद
एसडीएम अनुपम मिश्रा और एसडीएम पत्नी दिव्या ओझा के बीच भारी बवाल,एफआईआर में चौंकाने वाले आरोप
फरसा वाले बाबा का कड़ी सुरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार,ईद पर दंगे की बड़ी साजिश हुई नाकाम
नया खुलासा,वीडियो कांफ्रेस से छात्र और डॉक्टरों से बात करता था आतंकी हारिस,चुना हुआ था रविवार का दिन
कानपुर में दिल्ली-प्रयागराज रेल रूट पर सिलेंडर ब्लास्ट,टला बड़ा हादसा,मौके पर बरामद हुआ ये दस्तावेज
आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े हारिस से मिलने आए थे 3 युवक,कई छात्रों को कर चुका था प्रभावित
एसआई भर्ती परीक्षा के बाद अब 7वीं की परीक्षा में पंडित पर सवाल,आगरा डायट से मांगा गया जवाब
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रामनगरी,श्रीराम यंत्र स्थापना पूजन में हुईं शामिल,रामलला का किया
वरुण गांधी ने परिवार संग पीएम मोदी से की मुलाकात,जल्द खत्म हो सकता है सियासी वनवास
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved