धधकती आग में भी हिमांशी ने नहीं छोड़ा मां का साथ,एकसाथ मिले दोनों के शव,रुला देगी पालम अग्निकांड की कहानी
मनोज बिसारिया | 20 Mar 2026
नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम में भीषण आग में नौ लोगों की मौत हो गई।भागने की कोशिश में तीन अन्य लोग घायल हो गए थे।आग बुधवार सुबह लगभग 6.15 बजे लगी थी।हादसे के दौरान 22 वर्षीय हिमांशी ने अपनी 70 वर्षीय बुजुर्ग मां लाडो कश्यप का अंत तक साथ नहीं छोड़ा। मां और बेटी ने लगातार संघर्ष किया,लेकिन जब उन्हें एहसास हुआ कि अब आग उनके नजदीक है तो दोनों ने एक कमरे में ही अंतिम सांस लेने का फैसला लिया।
परिजनों के मुताबिक
परिजनों के मुताबिक लाडो और हिमांशी इमारत की दूसरी मंजिल में रहते थे।ग्राउंड फ्लोर पर आग तेजी से फैली तो मां ऊपर चढ़ने में असमर्थ थीं।मां को देखकर हिमांशी ने भी साथ ही रुकने का फैसला किया।आग फैलती गई,दोनों बचने के लिए बाथरूम में घुस गईं।
अंगुठी से शव की पहचान
रिश्तेदारों ने बताया कि दुकान में रखे कॉस्टमेटिक प्रोडक्ट्स और प्लास्टिक प्रोडक्ट्स के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आग ने बाथरूम को भी अपनी चपेट में ले लिया।बाद में दमकल विभाग को दोनों के शव एकसाथ ही मिले। हिमांशी की अंगुठी से उसके शव की पहचान हुई।
घर से बाहर कम ही निकलती थी लाडो
हिमांशी आखिरी समय तक बुजुर्ग मां को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए संघर्ष किया जबकि परिवार के अन्य सदस्य ऊपरी मंजिल पर पहुंचकर मदद की गुहार लगा रहे थे।लाडो घर से बाहर कम ही निकलती थीं।हादसे के समय लाडो के पति गोवा में थे।
सटीक कारण का लगाया जा रहा है पता
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।एफएसएल की रिपोर्ट हासिल होने के बाद ही आग लगने के सटीक कारण का पता चल सकेगा। पुलिस ने आशंका जताई है कि हादसे में ज्यादात्तर लोगों की मौत धुएं से दम घुटने से हो सकती है। रेखा गुप्ता सरकार ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और इसके साथ ही मृतकों के परिजन को दस दस लाख वित्तीय मदद देने की एलान किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दमकल की सीढ़ियां काम नहीं कर रही थीं वरना कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी।
मीडिया के सामने अपनी अर्थी लेकर पहुंच गए आप नेता सौरभ भारद्वाज,बोले-इनके बाप से नहीं डरते
ठंडे पड़े चूल्हे:बुकिंग के बाद भी नहीं आ रहा सिलिंडर,लग रही लंबी लाइन,एजेंसियों का दावा-सब ठीक है
सीएम रेखा ने दिल्ली में 300 नई EV बसों को दिखाई हरी झंडी,हरित परिवहन को मिलेगा बढ़ावा
दिल्ली की आबोहवा में बारिश से बड़ा सुधार,5 महीने बाद 100 के नीचे पहुंचा एक्यूआई,यहां इतना तापमान
दिल्ली शराब नीति मामले में केजरीवाल और सिसोदिया को मिली बड़ी राहत,सीबीआई की याचिका पर जवाब के लिए मिला समय
रेखा सरकार का बड़ा तोहफा,अयोध्या,कटरा और खाटू श्याम के लिए जल्द चलेंगी डीटीसी की AC बसें
शुरू हो सकता है 23 मार्च से दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र,शराब घोटाला मामले में तकरार के आसार
ईंधन संकट की अफवाहें निराधार:दिल्ली में पेट्रोल,डीजल, एलपीजी,पीएनजी का है पर्याप्त स्टॉक, जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अस्थियां कहां हैं,सवाल के साथ सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार
एलपीजी के मुद्दे पर संसद में हंगामा,टीएमसी महिला सांसदों ने बजाई थाली-चम्मच
जमीन से लेकर आसमान तक खतरा,विमानों और जहाजों को रास्ता भटका रही जीपीएस स्पूफिंग,भारत पर गहराया असर
दिल्ली में गर्मी का हाई अलर्ट,55% इलाके भीषण खतरे की चपेट में,सूरज ढलने के बाद भी नहीं मिल रही राहत
युद्ध के बीच ईरान ने कैसे बिछा दी समुद्री माइंस,3 तरीके संभव,बचने का उपाय है,लेकिन होर्मुज में बहुत मुश्किल
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved