नया खुलासा,वीडियो कांफ्रेस से छात्र और डॉक्टरों से बात करता था आतंकी हारिस,चुना हुआ था रविवार का दिन


नया खुलासा,वीडियो कांफ्रेस से छात्र और डॉक्टरों से बात करता था आतंकी हारिस,चुना हुआ था रविवार का दिन

धनंजय सिंह | 20 Mar 2026

 

मुरादाबाद।आतंकी संगठन आईएसआईएस के लिए ऑनलाइन भर्ती करने वाला बीडीएस छात्र हारिस अली हर रविवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए छात्र और डॉक्टरों से बात करता था और अपने आकाओं के निर्देशों को उनके साथ साझा करता था।हारिस के साथ उत्तर प्रदेश ही नहीं कई और राज्यों के लोग भी संपर्क में थे।अब यूपी एटीएस इन छात्र और डॉक्टरों से भी पूछताछ करेगी।

हारिस दो साल पहले काॅलेज में बीडीएस में लिया था दाखिला,आईएस‌आईएस के संपर्क में आने बाद रचने लगा खौफनाक साजिश 

सहारनपुर के मानकमऊ का रहने वाला हारिस अली दो साल पहले मुरादाबाद के निजी कॉलेज में बीडीएस में दाखिल लिया था।हारिश आईएसआईएस के संपर्क में आया और खौफनाक साजिश रचने लगा था।कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में बैठकर हारिस लैपटॉप के जरिए कई कई घंटे चैट करता था और देश और सरकार के खिलाफ कमेंट्स और पोस्ट करने वालों को अपने साथ जोड़ लिया था।हैरान करने वाली की बात यह है कि हारिस ने अपनी उम्र के छात्र तो जोड़े ही थे साथ में अपनी उम्र से दोगुनी उम्र के डॉक्टर और अन्य लोग भी उसके संपर्क में आ गए थे।

आईएस‌आईएस के सीनियर लीडरों से ऑनलाइन ट्रेनिंग लेता था हारिस

यूपी एटीएस और अन्य एजेंसियों की जांच में ये सामने आया है कि हारिस अली आईएस‌आईएस के सीनियर लीडरों से ऑन लाइन ट्रेनिंग लेता था। इसके बाद हारिस अन्य छात्र,डॉक्टर और अन्य लोगों को कौम और धर्म के नाम भड़का कर उन्हें अपने साथ जोड़ लेता था।मुरादाबाद,संभल, अमरोहा,बिजनौर,सहारनपुर,शामली,मेरठ,गाजियाबाद, प्रयागराज,आगरा,दिल्ली,पंजाब,राजस्थान के छात्र भी हारिस के संपर्क में थे।जांच में भी सामने आया है कि रविवार को कॉलेज की छुट्टी होने के बाद भी अपने घर सहारनपुर नहीं जाता था।हारिस का रूम पार्टनर रविवार को अपने घर या अपने रिश्तेदार के यहां चला जाता था। इसके बाद हारिस वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अपने साथियों से बात करता था।हारिस एक साथ दो सौ से अधिक लोगों को जोड़ लेता था और अपने आकाओं से मिलने वाले निर्देशों,उनके लेख और अन्य बातों साझा करता था।अब एटीएस उन सभी लोगों से पूछताछ करेगी जो लोग हारिस के संपर्क में थे और उनके साथ ऑनलान जुड़े थे।

दो साल में पांच बार हारिस जा चुका है जम्मू-कश्मीर

आईएस‌आईएस का संदिग्ध आतंकी हारिस अली की गिरफ्तारी के बाद से यूपी एटीएस जांच में जुटी है।एटीएस की जांच में सामने आया कि हारिस दो साल में पांच बार जम्मू-कश्मीर जा चुका है।अब इन यात्राओं की गहराई से जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दौरे के पीछे क्या उद्देश्य था। 
 

हारिस की गिरफ्तारी के बाद से माता-पिता गायब,घर पर लटक रहा ताला

आईएस‌आईएस का संदिग्ध आतंकी हारिस अली का कुतुबशेर थाना क्षेत्र के गांव मानकमऊ ट्रांसफार्मर वाली गली में घर है।यहां हारिस के माता-पिता रहते हैं।हारिस की गिरफ्तारी के बाद से माता-पिता गायब हैं।गुरुवार को भी घर पर ताला लटका हुआ है।पुलिस की गतिविधियां लगातार जारी हैं।स्थानीय पुलिस लगातार हारिस के परिजनों की तलाश में जुटी हुई है। गुरुवार को पुलिस टीम हारिस के ताऊ मुस्तकीम के घर भी पहुंची और उनसे पूछताछ की।हारिस के बारे में जानकारी जुटाई। 

पुलिस बनाए हुए है नजर

पुलिस भी एहतियात के तौर पर नजर बनाए हुए है। एटीएस भी जांच कर रही है।एटीएस की जांच में सामने आया है कि बीते दो वर्षों में हारिस अली ने पांच बार जम्मू-कश्मीर की यात्रा की।अब एटीएस इन यात्राओं की जांच में जुटी है कि वह कब-कब जम्मू-कश्मीर गया,हारिस के वहां जाने का क्या उद्देश्य था। क्योंकि नवंबर 2025 में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मानकमऊ से संदिग्ध आतंकी डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। वह भी जम्मू-कश्मीर का ही रहने वाला था। उससे भी हारिस अली के कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved