मोनालिसा-फरमान की शादी पर भड़के स्वामी यशवीर,कहा- जिहादी को यूपी में घुसने नहीं देंगे


मोनालिसा-फरमान की शादी पर भड़के स्वामी यशवीर,कहा- जिहादी को यूपी में घुसने नहीं देंगे

धनंजय सिंह | 13 Mar 2026

 

मुजफ्फरनगर।विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में रुद्राक्ष बेचकर वायरल हुई मध्य प्रदेश की मोनालिसा ने केरल में बागपत के पलड़ा गांव के फरमान खान से विवाह कर लिया है।फरमान खान से मोनालिसा के विवाह करने पर विवाद गहरा गया है,वहीं हिंदूवादी संगठनों में भारी आक्रोश है।मुजफ्फरनगर के स्वामी यशवीर जी महाराज ने इसे सनातन धर्म के साथ विश्वासघात बताते हुए मुस्लिम युवक के परिवार को घेरने की सीधी चेतावनी दी है।

स्वामी यशवीर जी महाराज ने शुक्रवार को इस शादी पर कड़ा विरोध जताया है और इसे लव जिहाद करार दिया है।स्वामी ने कहा कि मोनालिसा ने दूसरे धर्म के युवक से शादी कर सनातन धर्म के साथ विश्वासघात किया है।स्वामी ने उस मंदिर के पुजारी पर भी कार्रवाई की मांग की है जहां यह विवाह संपन्न हुआ।स्वामी ने चेतावनी दी कि हिंदू समाज ऐसे किसी भी व्यक्ति को उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश नहीं करने देगा।

स्वामी यशवीर ने तीखे लहजे में कहा कि जिस मंदिर में यह शादी हुई,वहां के पुजारी ने एक गैर-धर्मी को प्रवेश देकर गलती की है।स्वामी ने मोनालिसा के परिजनों से इस मामले में तत्काल कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है और भरोसा दिलाया कि पूरा हिंदू समाज उनके साथ खड़ा है।स्वामी ने कहा,इस तरह की शादियां धार्मिक मान्यताओं के विरुद्ध हैं और इन्हें किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

फरमान खान को सीधी चेतावनी देते हुए स्वामी यशवीर ने कहा कि यदि मोनालिसा जल्द ही उसके चुंगल से वापस नहीं आई तो हिंदू समाज और सनातन धर्म के लोग फरमान के गांव पहुंचकर उसके परिवार का घेराव करेंगे। स्वामी ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में अब हिंदू लड़कियों से विवाह करने वाले ऐसे युवकों के लिए कोई जगह नहीं है।

बता दें कि बागपत जिले के पलड़ा गांव के रहने वाले फरमान खान और मोनालिसा की इस शादी ने अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक और सामाजिक हलचल तेज कर दी है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved