फांसी घर विवाद मामले में विधानसभा समिति के सामने पेश हुए केजरीवाल
मनोज बिसारिया | 07 Mar 2026
भाजपा स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर रही है: अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल फांसी घर मामले में शुक्रवार को विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा का जो परिसर है ये ऐतिहासिक इमारत है।अंग्रेजों के जमाने में जब कलकत्ता से दिल्ली राजधानी ट्रांसफर की गई थी तो उस समय ये इमारत बनाई गई थी। 1912 में ये इमारत बनाई गई थी।इस इमारत में 2022 में तत्कालीन स्पीकर राम निवास गोयल से पता चला कि इस इमारत के एक कोने में एक फांसी घर था। उस फांसी घर में स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी जाती थी।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोयल साहब ने मुझे बुलाया था और कहा था कि इस जगह को पर्यटक के लिए खोलना चाहिए ताकि लोग इससे प्रेरणा ले सके।हमने इसका उद्घाटन किया था,लेकिन जब भाजपा की सरकार आई है वो लोग साबित करने में लगे हुए हैं वो फांसी घर नहीं थी बल्कि टिफिन रूम था।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं समझता हूं स्वतंत्रता सेनानियों का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता है।आज मेरे को विधानसभा बुलाया गया था कि साबित करो वो फांसी घर था।मैंने कहा कि स्पीकर साहब ने सारी जांच करने के बाद किया था,लेकिन आप बताए कि आपके पास क्या सबूत है कि वो टिफिन घर था,लेकिन उनके पास कोई सबूत नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि इसका मतलब ये जानबूझकर स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने के लिए उसे फांसी घर नहीं था और टिफिन घर साबित करने में लगे हुए हैं। जब से भाजपा की सरकार दिल्ली में आई है तब से दिल्ली का हाल बुरा है। इनको सिर्फ राजनीति करना है, दिल्ली से मतलब नहीं है।
बता दें कि इससे पहले दिल्ली विधानसभा ने अरविंद केजरीवाल की विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग करने की मांग को सिरे से खारिज कर दिया था।दिल्ली विधानसभा ने केजरीवाल को पत्र लिखकर इस अस्वीकृति की जानकारी दी। पत्र के अनुसार विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही गोपनीय होती है। प्रक्रिया के नियम इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की अनुमति नहीं देते हैं। विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही को अत्यंत गोपनीय रखा जाता है।
राजधानी दिल्ली को मिलेगी देश की पहली रिंग मेट्रो,पीएम मोदी 8 मार्च को करेंगे नई मेट्रो लाइनों का उद्घाटन और कॉरिडोर का शिलान्यास
राजधानी दिल्ली में 600 के पार बसों का बेड़ा,सड़कों पर जल्द उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें
दिनों से ज्यादा खतरनाक रातें,भारत में भीषण गर्मी का कहर, हाई रिस्क कैटेगरी में देश के 417 जिले
दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात
दिल्ली में इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म रहा शुक्रवार, जानें अगले 2 दिन का मौसम का हाल
कौन हैं दिल्ली के नए एलजी तरनजीत सिंह संधू,अमेरिका से श्रीलंका तक भारत के लिए निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारी
एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में लॉरेंस बरी,अदालत ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ बयानों के अलावा कोई सबूत नहीं मिला
दिल्ली में सड़कों पर उतरे शिया मुसलमान,इजराइल का किया विरोध,जोर बाग में किया जोरदार प्रदर्शन
आप की रैली की परमिशन को दिल्ली पुलिस ने किया रद्द,केजरीवाल ने कहा-इस तरह की तानाशाही करना सही नहीं
दिल्ली में रेलवे स्टेशनों पर होली पर घर जाने वाले यात्रियों की उमड़ी भारी भीड़,जानें क्या है स्पेशल इंतजाम
अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पर विशाल सभा को करेंगे संबोधित,आबकारी नीति मामले में कोर्ट से मिली राहत के बाद पहली सभा,जनता के बीच पहला बड़ा संदेश
मिडिल ईस्ट में तनाव का दिखाई देने लगा असर,एअर इंडिया और इंडिगो की कई उड़ानें रद्द,ट्रेवल एडवाइजरी जारी
अरविंद केजरीवाल बोले-जनता और बजरंगबली का आशीर्वाद,बाबा साहब के संविधान की बदौलत हमें न्याय मिला
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved