शीश महल में रहना और जेट विमानों में घूमना,केजरीवाल के ईमानदार वाले दावे पर सीएम रेखा गुप्ता का तंज


शीश महल में रहना और जेट विमानों में घूमना,केजरीवाल के ईमानदार वाले दावे पर सीएम रेखा गुप्ता का तंज

मनोज बिसारिया | 27 Feb 2026

 

नई दिल्ली।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के जीवन भर ईमानदार रहने के दावे पर तंज कसा है।सीएम रेखा ने कहा कि केजरीवाल शीश महल में रहने और जेट से उड़ान भरने के आदी हैं, जबकि खुद को आम आदमी बताते हैं।

दिल्ली की एक अदालत द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ ही मनीष सिसोदिया और 21 अन्य को आबकारी नीति मामले में बरी कर दिया गया है। आरोपमुक्त किए जाने के बावजूद सीएम रेखा गुप्ता ने सवाल उठाया कि जांच शुरू होते ही 2021-22 की आबकारी नीति को तुरंत वापस क्यों ले लिया गया।

दिल्ली की एक अदालत द्वारा शराब नीति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 21 अन्य को बरी किए जाने के बावजूद सीएम रेखा ने सवाल उठाया कि जांच शुरू होने के तुरंत बाद आबकारी नीति (2021-22) को वापस क्यों ले लिया गया। 

सीबीआई द्वारा कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच शुरू किए जाने के बाद जुलाई 2022 में तत्कालीन केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप सरकार ने आबकारी नीति वापस ले ली थी। जहां केजरीवाल ने अदालत के फैसले को यह साबित करने वाला बताया कि वह और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार हैं,वहीं सीएम रेखा ने इन दावों को महज दिखावा करार दिया।

केजरीवाल ने दावा किया कि अदालत के फैसले से साबित होता है कि वह और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार हैं। वहीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने केजरीवाल के इन दावों को महज दिखावा करार दिया।सीएम रेखा ने कहा कि आप वही व्यक्ति हैं जो 42 साइज की कमीज पहन सकते हैं, लेकिन फिर भी अपने को साधारण दिखाने के लिए 44 साइज की कमीज पहनते हैं। आपको शीश महल के बाहर खड़े होने का मन नहीं करता।

सीएम रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में हारने के बाद आप पंजाब के शीश महल में रह रहे हैं।आप जेट के अलावा कहीं और सफर करना पसंद नहीं करते और खुद को एक ईमानदार आम आदमी कहते हैं। सीएम रेखा केजरीवाल के मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्ली के एक आलीशान बंगले में रहने और अब आम आदमी सरकार द्वारा शासित पंजाब सरकार के विमान का इस्तेमाल करके दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार करने के आरोपों से जुड़े विवादों का जिक्र कर रही थीं।

सीएम रेखा गुप्ता ने यह भी पूछा कि क्या एक बोतल खरीदने पर एक बोतल मुफ्त देने,शराब कारोबारियों का कमीशन पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने और बाद में रद्द की गई आबकारी नीति के तहत खुदरा शराब बिक्री का निजीकरण करना सही था।सीएम रेखा ने कहा कि समय-समय पर उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय ने इस पर चिंता जताई है और जांच एजेंसियों द्वारा धनशोधन के साक्ष्य मिलने का दावा किया गया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने आरोप लगाया कि आपने दिल्ली की जनता को दर्जनों मामलों में धोखा दिया।क्या आपने शीश महल घोटाले के जरिए दिल्ली की जनता को धोखा नहीं दिया,क्या आपने स्कूल घोटाले में दिल्ली की जनता को धोखा नहीं दिया,आपने किसी को भी नहीं बख्शा,अब आप ईमानदारी की बात करते हैं,जबकि आपमें अभी भी ईमानदारी नहीं है।सीएम रेखा ने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली में सत्ता से इसलिए बेदखल किया गया क्योंकि उन्होंने तमाम गलत काम किए थे।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved