यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज,सर्दी की विदाई के साथ गर्मी ने ली अंगड़ाई,फरवरी में पारा 30 के पार,दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री से ज्यादा का अंतर कर रहा परेशान
धनंजय सिंह | 24 Feb 2026
लखनऊ।उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है।सर्दी की विदाई के साथ गर्मी ने अंगड़ाई ले ली है।दिन में पारा 30 के पार पहुंच चुका है,लोगों को दोपहर में तेज गर्मी का एहसास होने लगा है।सुबह और रात में हल्की ठंडक जरूर महसूस हो रही है,लेकिन दोपहर में अब धूप तीखी होती जा रही है।शहर और ग्रामीण इलाकों में दोपहर में गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है।घरों और दफ्तरों में पंखे चलने लगे हैं।जहां कुछ दिन पहले लोग धूप में बैठकर आनंद ले रहे थे,वहीं अब छांव की तलाश करते हैं।
मार्च से अप्रैल में गर्मी में और अधिक तेजी
मौसम विभाग के अनुसार इस बार तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है।अगर यही स्थिति रही तो मार्च और अप्रैल में गर्मी और अधिक तेज हो सकती है।फरवरी में पारा 30 डिग्री पार कर जाना इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में लू जैसी परिस्थितियां भी जल्दी बन सकती हैं।फरवरी में ही बढ़ते तापमान ने लोगों को आने वाले मौसम का संकेत दे दिया है।
दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री से ज्यादा का अंतर कर रहा परेशान
मौसम में हल्की गर्माहट के साथ पंखे चलने शुरू हो गए।सुबह-शाम की सर्दी और दिन में तीखी धूप लोगों को परेशान कर रही है।सुबह गर्म कपड़े पहनकर निकलने वालों को दिन चढ़ने के साथ उलझन होने लग जा रही है। देर शाम को लौटने वालों को नीचे आ चुका तापमान सता रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिन और रात के तापमान में अंतर करीब 15.5 डिग्री सेल्सियस तक हो जा रहा है। सोमवार को दिन चढ़ने के साथ ही हल्की गर्माहट होने लगी।
अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री रहा
अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा।धूप तेज थी,लेकिन पछुआ के प्रभाव से पारा ज्यादा ऊपर नहीं गया। बीती रात न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग के अनुसार मौसम की यह स्थिति फिलहाल तीन से चार दिन तक रहेगी। मौजूदा समय कोई ऐसा प्रभावी तंत्र सक्रिय नहीं है जिससे मौसम में कोई बदलाव आए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आसमान आमतौर पर साफ रहेगा।
यौन शोषण मामले में फंसे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा,गिरफ्तारी से बचने के लिए दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका
श्रीबांकेबिहारी के भक्तों को बड़ी राहत,मंदिर में नई व्यवस्था,होली पर जानें कैसे कर सकेंगे ठाकुर जी के दर्शन
एलयू में जर्जर बारादरी मामले में एक बार फिर गरमाया माहौल,नमाज के जवाब में पढ़ी गई हनुमान चालीसा
सास-दामाद की प्रेम कहानी हुई पुरानी,बेटे की शादी से पहले 16 साल छोटे भांजे के साथ मामी हुई फरार
दुल्हन ने कुत्ते के लिए तोड़ी थी शादी,चार दिन बाद लौटी दूल्हे के पास,कहा- बहकावे में लिया था फैसला
एफआईआर के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया,कहा-जिसने आरोप लगाया है वह खुद हिस्ट्रीशीटर है
पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर यूनिट का किया शिलान्यास, बोले-अब भारत में क्रांति की शुरुआत
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ी मुश्किलें,यौन शोषण मामले में कोर्ट ने दिया एफआईआर दर्ज करने का आदेश
गुयाना के उप राष्ट्रपति राम मंदिर की भव्यता देख हुए मंत्रमुग्ध,रामलला का दर्शन कर की पूजा-अर्चना,अन्य मंदिरों में भी टेका माथा
रमणरेती आश्रम में फूलों के साथ बरसा अबीर-गुलाल,होली के रंगों से सराबोर हुए भक्त
एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोलीं मायावती,ऐसा बर्ताव देश की इमेज बिगाड़ने वाला
मुनतरीन ने अजय से रचाई शादी,बन गई मुस्कान,गंगाजल पीकर तोड़ा रोजा,अब पुलिस से मांगी सुरक्षा
यूजीसी के नए नियम के खिलाफ लखनऊ में बड़ा विरोध प्रदर्शन,सड़क पर उतरे सवर्ण समाज के लोग,की कानून वापस लेने की मांग
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved