रमणरेती आश्रम में फूलों के साथ बरसा अबीर-गुलाल,होली के रंगों से सराबोर हुए भक्त
धनंजय सिंह | 21 Feb 2026
मथुरा।धर्म नगरी मथुरा के महावन में शनिवार को रमणरेती आश्रम में ठाकुर रमण बिहारी के आंगन में फूलों और लठामार होली का भव्य आयोजन हुआ।प्रिया-प्रियतम ने भक्तों के साथ होली खेली और उन्हें प्रेम रस के रंग में रंग दिया।ठाकुरजी के आंगन में बरसते होली के प्रेम रंग में देश-विदेश आए श्रद्धालु सराबोर होकर निहाल हो गए।
ठाकुर रमण बिहारी मंदिर में शनिवार को देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के साथ होली खेली।बच्चे,युवा और बुजुर्ग सभी में गजब का उत्साह था।हर कोई इस प्रेम रंग की बारिश से आनंदित हो रहा था। कलाकारों ने होली रास की मंच पर आकर्षक प्रस्तुति दी। होली के गीतों और रसियाओं पर लठामार होली की अपनी प्रस्तुति से उपस्थित संतों और भक्तजनों को आनंदित कर दिया।
इसके बाद जिस पल का श्रद्धालुओं को इंतजार था,वो पल आ गया।मंच पर कलाकारों ने फूलों की होली का आनंद बिखेरा। श्रद्धालु भी इस आनंद को लूटने के लिए रमणबिहारी के जयकारे लगाने लगे।ठाकुरजी का आंगन ठाकुर रमणबिहारी लाल की जय और राधारानी के जयकारों से गुंजायमान हो गया।उड़ते अबीर-गुलाल से पूरा मंदिर परिसर ऐसा लग रहा था मानो इंद्रधनुष ने रंग बिखेर दिए हो।
मंदिर परिसर में उड़ते अबीर-गुलाल और बरसते चंदन,केसर मिश्रित सुगंधित रंग से सराबोर होकर श्रद्धालु नाच रहे थे। इस बीच रासलीला में राधा कृष्ण के युगल स्वरूपों ने लठामार होली और फूलों की होली खेली।
एफआईआर के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया,कहा-जिसने आरोप लगाया है वह खुद हिस्ट्रीशीटर है
पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर यूनिट का किया शिलान्यास, बोले-अब भारत में क्रांति की शुरुआत
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ी मुश्किलें,यौन शोषण मामले में कोर्ट ने दिया एफआईआर दर्ज करने का आदेश
गुयाना के उप राष्ट्रपति राम मंदिर की भव्यता देख हुए मंत्रमुग्ध,रामलला का दर्शन कर की पूजा-अर्चना,अन्य मंदिरों में भी टेका माथा
एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोलीं मायावती,ऐसा बर्ताव देश की इमेज बिगाड़ने वाला
मुनतरीन ने अजय से रचाई शादी,बन गई मुस्कान,गंगाजल पीकर तोड़ा रोजा,अब पुलिस से मांगी सुरक्षा
यूजीसी के नए नियम के खिलाफ लखनऊ में बड़ा विरोध प्रदर्शन,सड़क पर उतरे सवर्ण समाज के लोग,की कानून वापस लेने की मांग
ब्राह्मण बटुकों की चोटी खींचना सनातन का अपमान,भाजपा नेता ने प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाए पोस्टर
यादव शांत है पर संत नहीं,फिल्म यादव जी की लव स्टोरी का भारी विरोध,प्रदर्शनकारियों ने दी ये चेतावनी
इस साल होली पर बरसाना में 14 घंटे दर्शन देंगी राधारानी, लठामार में आने वाली हुरियारों के बनेंगे पास
श्रद्धालुओं की पहली पसंद मथुरा और वृंदावन,चौंका रहे ये आंकड़े,पिछले साल श्रद्धालुओं की संख्या ने तोड़ दिया रिकॉर्ड
सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी,सीमा ने छठे बच्चे को दिया जन्म
विराट-अनुष्का चमक-दमक से दूर वृंदावन में भक्तों के साथ बैठे,संत प्रेमानंद महाराज के सत्संग में दिखी अनोखी सादगी
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved