एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोलीं मायावती,ऐसा बर्ताव देश की इमेज बिगाड़ने वाला


एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोलीं मायावती,ऐसा बर्ताव देश की इमेज बिगाड़ने वाला

धनंजय सिंह | 21 Feb 2026

 

लखनऊ। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने कड़ी आपत्ति जताई है। 

पूर्व सीएम मायावती ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण सम्मेलन के दौरान कुछ लोगों द्वारा अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करना अत्यंत अशोभनीय और निंदनीय है।इस समिट में देश-विदेश के कई प्रमुख अतिथि आमंत्रित थे और यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में था। ऐसे में इस तरह का आचरण देश की गरिमा और छवि को प्रभावित कर सकता है।

मायावती ने कहा कि यदि यह सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय स्तर का न होता तो बात अलग थी,लेकिन वैश्विक मंच पर इस प्रकार का विरोध प्रदर्शन चिंता का विषय है।विरोध दर्ज कराने के लोकतांत्रिक तरीके हो सकते हैं,लेकिन देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला व्यवहार उचित नहीं है।

बता दें कि इस प्रदर्शन को भाजपा ने देश की छवि धूमिल करने का कुत्सित प्रयास बताया।दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर कांग्रेस के चार पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर करीब 12 बजे हॉल नंबर पांच की लॉबी में करीब 15-20 युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे, उन्होंने स्वेटर और जैकेट उतारकर प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने प्रदर्शन को लेकर आपत्ति भी जताई, इसके बावजूद उनका प्रदर्शन जारी रहा।कुछ ही देर में प्रदर्शन से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसके बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया। प्रदर्शन के बीच मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद प्रदर्शन में शामिल करीब दस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved