महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ को 24 घंटे में मिला 6 लाख का न्योता,यूपीआई से उमड़ा भक्तों का सैलाब
धनंजय सिंह | 16 Feb 2026
वाराणसी।महाशिवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।बाबा विश्वनाथ और मां गौरा को 24 घंटे के छह लाख रुपये बतौर न्योता मिला है। कल रविवार तड़के सुबह 3 बजकर 30 मिनट से आज सोमवार सुबह चार बजे तक यानी 24 घंटे में लगभग 500 श्रद्धालुओं ने यूपीआई से ये शगुन दिया है।
मंदिर प्रशासन ने दी ये जानकारी
मंदिर प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यूपीआई के जरिए सबसे कम 1 रुपया और सबसे अधिक 50,001 रुपये की राशि अर्पित की गई।औसतन प्रत्येक भक्त ने करीब 1,200 रुपये का शगुन दिया। डिजिटल माध्यम से बढ़ती भागीदारी ने यह भी दिखाया कि श्रद्धालु अब तकनीक के जरिए भी अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं।फरवरी माह के आंकड़े भी इस भक्ति की गहराई को दर्शाते हैं। 14 फरवरी को 92 श्रद्धालुओं और 13 फरवरी को 65 श्रद्धालुओं ने यूपीआई से दान दिया। पूरे फरवरी महीने में अब तक करीब 1,200 भक्तों ने लगभग आठ लाख रुपये की राशि डिजिटल माध्यम से मंदिर को समर्पित की है।
चार प्रहर की आरती संपन्न, महानिशा काल में हुआ दिव्य आयोजन
महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित चार प्रहर की आरती आज सुबह विधिवत संपन्न हो गई।प्रथम प्रहर की आरती रात्रि 10 बजे से 12 बजकर 30 मिनट तक चली। इसे महानिशा काल की सबसे प्रमुख आरती माना जाता है। मान्यता है कि इसी पावन रात्रि में भगवान शिव का विवाह माता पार्वती से हुआ था। द्वितीय प्रहर की आरती रात्रि 1 बजकर 30 मिनट से 2 बजकर 30 मिनट तक संपन्न हुई। इस दौरान विशेष श्रृंगार और भव्य साज-सज्जा के साथ बाबा विश्वनाथ को प्रसन्न किया गया। विवाह वर्षगांठ के उत्सव के रूप में माता पार्वती और दोनों पुत्रों के साथ भूतनाथ की आराधना की गई। तृतीय प्रहर की आरती तड़के सुबह साढ़े तीन बजे से ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 25 मिनट तक चली। इसे ब्रह्मांड की त्रिशक्ति द्वारा सम्पन्न मानी जाने वाली आरती कहा जाता है। इस दौरान विवाह उत्सव अपने समापन की ओर बढ़ता है और श्रद्धालु अत्यंत भाव-विभोर होकर भोलेनाथ की आराधना करते हैं।
चतुर्थ प्रहर में विदाई की रस्म
चतुर्थ प्रहर की आरती विवाह के बाद विदाई का प्रतीक मानी जाती है। इस आरती में निराकार ब्रह्म स्वरूप भगवान भूतनाथ की स्तुति की जाती है। मान्यता है कि विवाह के उपरांत भगवान शिव मां गौरा को विदा कर अपने साथ ले जाते हैं और इसी के साथ विवाहोत्सव संपन्न हो जाता है। महाशिवरात्रि पर काशी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और डिजिटल दान की बढ़ती प्रवृत्ति ने यह स्पष्ट कर दिया कि आस्था और तकनीक का संगम अब नई परंपरा गढ़ रहा है। मंदिर प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।
रामनगरी,काशी की तरह धार्मिक पर्यटन हब बनेगा चित्रकूट,बदलेगी तस्वीर,90 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण, भेजा गया प्रस्ताव
बिहार से आया शराब का प्यासा,गंगा में नहाते हुए पी रहा था बीयर,हो गया वायरल,अब केस दर्ज
गंगा एक्सप्रेसवे से नैमिषारण्य की राह हुई आसान, तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद
रामपथ,भक्तिपथ और धर्मपथ के बाद राजा दशरथ की समाधि तक बनेगा 15 किमी लंबा दशरथ पथ
कल से शुरू हो रहा है माघ मेला,नोट करें पवित्र स्नान की सभी तारीखें
100 यात्रियों को भी 18 दिन में सैर नहीं करा पाया हाइड्रोजन जलयान,ये है बड़ी वजह
ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़,जाम हुआ वृंदावन,सुरक्षाकर्मियों के छूटे पसीने
नए साल से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़,स्पर्श दर्शन और प्रोटोकॉल पर रोक,ड्रोन से हो रही निगरानी
नए साल के लिए वृंदावन में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें क्या है पुलिस का मास्टर प्लान
पीटीआर के चूका बीच पर नए साल पर उमड़ेंगे पर्यटक,जनवरी के पहले सप्ताह तक सभी हटें बुक
श्रद्धालुओं को नए साल का तोहफा,नमो घाट पर अब सुबह भी होगी गंगा आरती,उमड़ेगी पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़
माघ मेला 11 दिन बाद होगा शुरू,संगम तट पर अभी से उमड़ने लगे लोग
बांकेबिहारी दर्शन के लिए वीआईपी को मिली राहत,आम श्रद्धालुओं की और बढ़ीं मुश्किलें, जानें क्या हुआ बदलाव
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved