पीएम ऑफिस का नाम सेवा तीर्थ करने पर संजय सिंह ने कसा तंज,कहा-वह भगवान के औतार हैं,लोग नारियल-अगरबत्ती लेकर उनकी पूजा करें


पीएम ऑफिस का नाम सेवा तीर्थ करने पर संजय सिंह ने कसा तंज,कहा-वह भगवान के औतार हैं,लोग नारियल-अगरबत्ती लेकर उनकी पूजा करें

मनोज बिसारिया | 13 Feb 2026

 

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय का नाम सेवा तीर्थ करने पर आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तंज कसा है।कहा कि नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 साल में कोई काम तो नहीं किया है,लेकिन अब अपने कार्यालय का नाम सेवा तीर्थ रखकर उन्होंने बता दिया कि वह भगवान का अवतार हैं।लोग नारियल-अगरबत्ती लेकर आएं और उनकी पूजा करें।पिछले 12 साल में देश की जनता को ना महंगाई से राहत मिली और ना ही युवाओं को रोजगार मिला है।मोदी जी सिर्फ इमारतें बनवा रहे हैं,लेकिन उन इमारतों में कोई काम नहीं हो रहा है।

संजय सिंह ने कहा-वो जहां बैठेंगे वहां लोग तीर्थ के रूप में जाएंगे

शुक्रवार को एक टीवी चैनल से बात करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि सेवा तीर्थ का मतलब है कि वे भगवान का अवतार हैं,आम इंसान तो हैं नहीं,वो जहां बैठेंगे वहां लोग तीर्थ के रूप में जाएंगे,काम-धाम तो कुछ होना नहीं है। 12 साल हो गया ना 24 करोड़ रोजगार मिला नौजवानों को, ना काला धन आया, ना 15 लाख मिला और ना 15 अगस्त 2022 तक सबको पक्का मकान मिला।

संजय सिंह ने कहा-मोदी जी किस प्रकार से देश की सेवा कर रहे हैं,यह एक बड़ा सवालिया निशान 

आप सांसद ने कहा कि मोदी जी किस प्रकार से देश की सेवा कर रहे हैं, यह एक बड़ा सवालिया निशान है। बाकी वो अपने आप को अवतार मानते हैं। नॉन बाइलॉजिकल हैं। जहां वो बैठेंगे वह तीर्थ स्थान ही माना जाएगा। इसमें कोई दिक्कत नहीं है। मैं तो समझता हूं कि लोग नारियल लेकर जाएं उनके पास।

संजय सिंह ने कहा-12 साल में तो हमें कुछ दिखता नहीं

सारे मंत्रालयों के लिए एक ही कर्तव्य भवन बनाने के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि कर्तव्य क्या हो रहा है,कर्तव्य भवन बना लीजिए,सेवा तीर्थ बना लीजिए,लोगों से कहिए कि नारियल-अगरबत्ती लेकर आएं,लेकिन काम क्या हो रहा है। काम तो बताइए।संजय सिंह ने कहा कि आपने हर साल 2 करोड़ नौकरी देने को कहा था,किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात कही थी,काला धन आएगा और 15 लाख मिलेगा,आपने कहा था कि 15 अगस्त 2022 तक सबको पक्का मकान मिलेगा।

संजय सिंह ने कहा-क्या काम हो रहा है,सेवा क्या हो रहा है आपके माध्यम से....

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि काम क्या हो रहा है,सेवा क्या हो रहा है आपके माध्यम सेषक्या कर रहे हैं आप। संजय सिंह ने कहा कि आप पूंजीपतियों की सेवा कर रहे हैं,बड़े-बड़े लोगों को,अंबानी और अडाणी को करोड़ों कमवा रहे हैं। इमारते बनवाने से थोड़े ही न काम होगा। 12 साल में तो हमें कुछ दिखता नहीं है कि काम हो रहा है।

वंदे मातरम् से इनका कोई लेना-देना नहीं

वंदे मातरम् पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि इससे उनका लेना-देना क्या है,क्या इनके पुरखों ने कभी वंदे मातरम् गाकर जेल काटी है,क्या अंग्रेजों ने कभी उन पर धारा लगाई है।संजय सिंह ने कहा कि मैंने आरएसएस के चार लोगों के नाम पूछे थे जो वंदे मातरम् गाकर जेल गए थे,आज तक वे नहीं बता सके।संजय सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् से इनका कोई लेना-देना नहीं है। दरअसल एक नई चीज परोसी जा रही है, ताकि लोग पुरानी चीजें भूल जाएं। वंदे मातरम् आप दिनभर गाते रहिए, हमें कोई परेशानी नहीं है।

संजय सिंह ने कहा-वंदेमातरम् देश में कितने लोगों को आती है 

आप सांसद संजय सिंह ने सवाल किया कि वंदे मातरम् देश के कितने लोगों को आती है।कहा कि इस देश के 99 प्रतिशत लोगों को पूरा वंदे मातरम् नहीं आती,तो क्या वे देशभक्त नहीं हैं,जो हमारा मजदूर है,रिक्शे वाला है,ऑटो वाला है, क्या वो देशभक्त नहीं है।

संजय सिंह ने कहा-ये सब सिर्फ बंगाल के चुनाव के लिए हो रहा

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का एक काला इतिहास है जो देश के लोगों को जानना चाहिए। भाजपा ने नागपुर के मुख्यालय पर 52 साल तक तिरंगा झंडा नहीं फहराया,जो इनकी मातृ संस्था है आरएसएस। दूसरा इनका काला इतिहास है कि 28 दिसंबर 1949 में पांचजन्य में एक लेख छपा है,जिसमें राष्ट्र गान जन-मन-गण को मनोरंजन का एक चीज बताया गया है,तो क्या भाजपा अपने पूर्वजों के इन गुनाहों के लिए देश से माफी मांगेगी। संजय सिंह ने कहा कि ये सब सिर्फ बंगाल के चुनाव के लिए हो रहा है, जिसे देश की जनता को समझ जाना चाहिए।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved