संसद में स्वाति मालीवाल ने उठाया बुजुर्गों की पेंशन का मुद्दा, सरकार से रेल यात्रा में की 50% सब्सिडी की मांग


संसद में स्वाति मालीवाल ने उठाया बुजुर्गों की पेंशन का मुद्दा, सरकार से रेल यात्रा में की 50% सब्सिडी की मांग

मनोज बिसारिया | 09 Feb 2026

 

नई दिल्ली।संसद में सोमवार को आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बुजुर्गों की पेंशन और सुविधाओं से जुड़ा मुद्दा उठाया।स्वाति ने केंद्र सरकार से मांग की कि सभी राज्यों में बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन एक समान हो।साथ ही कोरोना काल से पहले जो बुजुर्गों को ट्रेन और हवाई यात्रा में जो सब्सिडी मिलती थी वो दोबारा शुरू की जाए।

स्वाति ने देश के के बुजुर्गों के लिए दो अहम मांगे रखी

स्वाति मालीवाल ने देश के बुजुर्गों के लिए दो अहम मांगे रखी। स्वाति ने कहा कि करीब 20 प्रतिशत वरिष्ठ नागरिकों के पास को आय का साधन नहीं है।वृद्धा पेंशन उनके लिए जीवन रेखा है,कई घरों में नानी-दादा की दवाइयां तक इसी पेंशन से आती है,लेकिन कई राज्यों में पेंशन के रूप में मिलने वाली धनराशि में भारी असमानता है।

देशभर में एक समान पेंशन की स्वाति ने की मांग

स्वाति मालीवाल ने कहा कि किसी राज्य में पेंशन 4 हजार रुपये हैं,तो किसी राज्य में पेंशन सिर्फ 250 रुपये हैं।स्वाति ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या एक राज्य की नानी और दूसरे राज्य की दादी में कोई फर्क है,सब इसी देश के नागरिक हैं, इसलिए ये जरूरी है कि देशभर में अच्छी समान पेंशन हो और वह महंगाई के साथ बढ़े।स्वाति ने ने दावा किया कि दिल्ली में पिछले दशक में किसी बुजुर्ग की पेंशन ही नहीं बनी।

बुजुर्गों के लिए ट्रेन में 50 प्रतिशत सब्सिडी की स्वाति ने की मांग

स्वाति मालीवाल ने सरकार से मांग की कि दिल्ली के हर बुजुर्ग को समय पर पेंशन मिलनी चाहिए।दूसरा कोरोना काल से पहले बुज़ुर्गों को ट्रेन और हवाई यात्रा में जो सब्सिडी मिलती थी वो दोबारा शुरू हो।स्वाति ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद यात्रा और तीर्थ बुजुर्गों के शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved