आखिरी सांस तक सपा के सिपाही रहे राधेश्याम यादव,मरने से पहले कपड़े पर लिख दी थी अपनी आखिरी सियासी वसीयत
मनोज बिसारिया | 07 Feb 2026
भोगांव,मैनपुरी।समाजवाद के गढ़ मैनपुरी से वफादारी और वैचारिक अटूटता की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है,जिसे देखकर हर कोई अचंभित है।भोगांव क्षेत्र के महोली खेड़ा के रहने वाले समाजवादी पार्टी के पुराने सिपाही राधेश्याम यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे,लेकिन अपनी अंतिम विदाई को लेकर उन्होंने जो इच्छा जताई थी,उसने मैनपुरी जिले में उनकी चर्चा छेड़ दी है।
राधेश्याम यादव पार्टी से इस कदर जुड़े थे कि उन्होंने अपनी मृत्यु से काफी समय पहले ही एक सफेद कपड़े पर अपनी अंतिम वसीयत लिख दी थी।उन्होंने अपने हाथों से लिखा था कि अंतिम यात्रा का प्रयास हो,कोई भी सीजन हो एक लाल टोपी तथा पार्टी के झंडे को शव के ऊपर डालकर यात्रा निकालनी चाहिए।हैरानी की बात यह है कि राधेश्याम यादव ने इस कपड़े पर 7 जून 2024 (शुक्रवार) की तारीख के साथ बाकायदा हस्ताक्षर भी किए थे,जैसे कोई कानूनी दस्तावेज तैयार किया गया हो। राधेश्याम यादव के निधन के बाद परिजनों ने उनकी इस आखिरी इच्छा को आदेश की तरह माना।उनके पार्थिव शरीर को सपा के झंडे में लपेटा गया और सिर पर वह लाल टोपी सजाई गई,जिसे पहनकर उन्होंने जीवन भर संघर्ष किया था।
राधेश्याम यादव के भांजे प्रदीप यादव ने बताया कि मामा जी सपा की स्थापना के समय से ही पार्टी से जुड़े रहे और अंतिम सांस तक उनकी निष्ठा नहीं डगमगाई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के दौर के कार्यकर्ता इसी तरह के जुनून के लिए जाने जाते हैं। राधेश्याम यादव ने यह साबित कर दिया कि उनके लिए समाजवादी झंडा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि उनका कफन और उनकी पहचान थी।महोली खेड़ा गांव में जब राधेश्याम की अंतिम यात्रा निकली तो देखने वालों की आंखें नम थीं।
मेरी पत्नी पत्थर की हो गई,पति के इस दावे से मचा गया हड़कंप,उमड़ा जनसैलाब
गजब:देवरिया में 85 लाख का मोमो खा गया 7वीं क्लास का बच्चा,पिता को लगी भनक तो पुलिस से की शिकायत,हिरासत में विक्रेता
मर गई मां की ममता,95 हजार रुपये में कर दिया दुधमुंहे बेटे का सौदा
चार मंजिला अखंड ज्योति,दो दशक और संगम तट,देवरहा बाबा के शिष्य के पंडाल की अनोखी कहानी
माघ मेले में लगातार खड़े होकर तपस्या कर रहे हठयोगी शंकर पुरी,बैठते ही नहीं
देश-विदेश तक सुर्खियों में रहा नीले ड्रम वाला हत्याकांड,इन महिलाओं ने प्रेमियों के साथ की पतियों की हत्याएं
गमला चोरों की ओछी हरकत ने किया शर्मशार:एक्शन में आया एलडीए,पुलिस को लिखा पत्र,वायरल वीडियो से पहचान कर की एक्शन की मांग
शादी के लिए शोले स्टाइल में ड्रामा:शादी नहीं कराई तो छलांग लगा दूंगी,प्रेमी के लिए वीरू बनी प्रेमिका,टावर पर चढ़ी
पीएम मोदी के जाते ही राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर गमला चोरी करने की मच गई होड़,गाड़ियों में भरकर ले गए लोग
मुआवजा न देने पर कोर्ट सख्त,बिजनौर डीएम का सरकारी बंगला कुर्क करने का दिया आदेश
सीमा हैदर की प्रेग्नेंसी पर भड़कीं मिथिलेश भाटी,कहा- पाकिस्तानी मशीन…
सवा महीने कानपुर में पढ़ाई करने के बाद अलीगढ़ आ गया था यासिर,एएमयू के जेएन मेडिकल का है छात्र
लखीमपुर में गुजरात एटीएस संदिग्ध आतंकी सुहेल के परिजनों से की पूछताछ,घर में ली तलाशी
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved