दिल्लीवासियों का सफर होगा आसान,मिलेगी 500 ई-बसों की सौगात


दिल्लीवासियों का सफर होगा आसान,मिलेगी 500 ई-बसों की सौगात

मनोज बिसारिया | 07 Feb 2026

 

नई दिल्ली।दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूत बनाने और लोगों के सफर को और सुगम बनाने की दिशा में रेखा गुप्ता सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। सीएम रेखा इसी सिलसिले में शनिवार को एक बड़ी घोषणा की।

मटियाला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि रविवार से राजधानी की सड़कों पर 500 नई इलेक्ट्रिक बसें उतारी जाएंगी।इस बारे में सीएम रेखा ने पश्चिमी दिल्ली जिले के मटियाला विधानसभा क्षेत्र में 400 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास करने के दौरान घोषणा की।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली देश का ऐसा शहर बन चुका है,जहां सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं। सीएम रेखा कहा कि रविवार को 500 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाने के बाद राजधानी में ई-बसों की कुल संख्या बढ़कर 4,000 हो जाएगी।कहा कि सरकार का लक्ष्य आने वाले दो वर्षों में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या को बढ़ाकर 11,000 तक पहुंचाने का है, ताकि शहर के हर कोने तक ई-बसों की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि मटियाला दिल्ली का एक ग्रामीण और सबसे बड़ा विधानसभा क्षत्रों में से एक है और यहां के विकास के लिए उनकी सरकार ने सबसे ज्यादा फंड आवंटित किया है। सीएम रेखा ने कहा कि ग्रामीण विकास से जुड़ी 1,700 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है।कहा कि जब तक ग्रामीण इलाकों,अनधिकृत कॉलोनियों और झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों का विकास नहीं होगा,तब तक विकसित दिल्ली का सपना साकार नहीं हो सकता।

इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की पिछली दिल्ली सरकार पर ग्रामीण विकास बोर्ड को लगभग पंगु बनाने का आरोप लगाया। सीएम रेखा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने इसे फिर से सक्रिय कर दिया है।सीएम रेखा ने पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत और मटियाला विधायक संदीप सहरावत की जमकर तारीफ की और कहा कि उनकी कोशिशों से ही क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है। सीएम रेखा ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के पहले ही वर्ष में दिल्ली की कई पुरानी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।

इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मटियाला विधानसभा आज विकसित दिल्ली के निर्माण की दिशा में एक नई शुरुआत का साक्षी बना है।यहां 400 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का शुभारंभ किया गया है।मटियाला में दिल्ली की शहरी चमक और गांव-देहात की पारंपरिक संस्कृति एक साथ सांस लेती है। इसलिए इसके सर्वांगीण विकास के लिए हर मोर्चे पर काम किया जाएगा। बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा,सड़कें बनेंगी,पेयजल व्यवस्था पर काम होगा और स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले एक वर्ष में मटियाला ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर,अटल कैंटीन जैसी अनेक जनसुविधाओं के तेज विस्तार को देखा है। अब इस बजट के माध्यम से हमारी सरकार इस क्षेत्र के व्यापक कायाकल्प की दिशा में आगे बढ़ रही है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved