उन्नाव केस: पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा,पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत मामले में की जमानत की अपील
मनोज बिसारिया | 07 Feb 2026
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उन्नाव दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।सुप्रीम कोर्ट ने पीड़ित की पिता की पुलिस हिरासत में हुई मौत से जुड़े मामले में दायर सेंगर की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 9 फरवरी की तारीख तय की है।बता दें कि यह याचिका ऐसे समय पर आई है जब दिल्ली हाईकोर्ट ने 19 जनवरी को सेंगर को जमानत देने से इनकार कर दिया था।
जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने अपनी जमानत याचिका में कहा है कि उन्हें पीड़ित के पिता की हिरासत में हुई मौत के मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है। सेंगर की ओर से दलील दी गई है कि इस मामले में उन्हें जमानत दी जानी चाहिए।सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर 9 फरवरी को सुनवाई करेगा। फिलहाल दुष्कर्म के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा सेंगर को पहले दी गई जमानत पर फिलहाल रोक लगी हुई है।
पीड़िता के पिता की मौत का मामला
पीड़ित के पिता की पुलिस हिरासत में मौत उन्नाव दुष्कर्म मामले के दौरान हुई थी।इस घटना ने मामले को और अधिक संवेदनशील बना दिया था।सेंगर के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि उनके मुवक्किल को इस नए मामले में फंसाया जा रहा है और उन्हें जमानत मिलनी चाहिए। हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में सेंगर को जमानत देने से इनकार कर दिया था।
क्या है दुष्कर्म मामले की स्थिति
बता दें कि पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया गया है।सेंगर जेल में सजा काट रहे हैं। इस मामले में सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिली थी, लेकिन यह जमानत फिलहाल सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोकी गई है। अब पीड़िता के पिता की मौत के मामले में दायर नई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण होगा।
बैंक खातों पर पूरी रोक मनमाना,यह मौलिक अधिकार के खिलाफ:दिल्ली HC
दिल्ली के चार खास टूरिज्म सर्किट में घूमने के लिए हो जाइए तैयार,ऑनलाइन बुकिंग और किराया भी तय
दिल्लीवासियों का सफर होगा आसान,मिलेगी 500 ई-बसों की सौगात
मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदला,अब होगा श्री राम मंदिर मयूर विहार
राजधानी दिल्ली में पहली बार किसी झील को मिलेगा रामसर टैग,इस वेटलैंड को बचाने की हो रही कोशिश
किसी भी महिला को बच्चा पैदा करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते,एससी का बड़ा फैसला
दिल्ली में राशन कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव,अब जिले की आबादी तय करेगी कोटा, 2.76 लाख राशन कार्ड पर लटकी तलवार
दिल्ली में यमुना की लहरों पर सैर का सपना सच,पहुंचा पहला क्रूज,पर्यटन को मिलेगी नई संजीवनी,जानें कब से शुरू होगा परिचालन
अवैध तरीके से विदेश गए भारतीयों पर कसा शिकंजा, सरकार ने संसद में दिया जवाब,निर्वासन के आंकड़ों में भारी उछाल
यूजीसी की शिकायत का असर:अल फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जावेद अहमद सिद्दीकी को कोर्ट ने भेजा 4 दिन की पुलिस हिरासत में
दिल्ली में वायु प्रदूषण से जंग जारी,सड़कें बनेंगी समाधान का हिस्सा,जानें रेखा सरकार की क्या है योजना
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान पर बोले मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा,1980 का जहर आज भी कांग्रेस की मानसिकता
आरटीआई लागू हुए 20 साल बाद भी रिकॉर्ड सार्वजनिक नहीं,दिल्ली हाईकोर्ट ने एमसीडी को लगाई जमकर फटकार
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved