आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एलजी वीके सक्सेना को पीड़ा मिलने की प्रार्थना की,कहा-प्रकोप हो,पीड़ा मिले


आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एलजी वीके सक्सेना को पीड़ा मिलने की प्रार्थना की,कहा-प्रकोप हो,पीड़ा मिले

मनोज बिसारिया | 30 Jan 2026

 

नई दिल्ली।आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर भगवान के प्रकोप और पीड़ा मिलने की कामना कर रहे हैं। सौरभ भारद्वाज ने आप सरकार को पंगु बनाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जानबूझकर ऐसे अधिकारियों की तैनाती की गई,जिससे कामकाज में बाधा आए।सौरभ ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है।

बता दें कि आप नेता सौरभ भारद्वाज की यह प्रतिक्रिया उस घटनाक्रम पर आई है,जिसके तहत जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने दिल्ली जल बोर्ड के चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। सौरभ भारद्वाज का कहना है कि उनकी सरकार से जो अधिकार छीन लिए गए थे,उसका इस्तेमाल अब भाजपा सरकार कैसे कर रही है।

ईश्वर से मेरी प्रार्थना शीर्षक के साथ एक पोस्ट में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछले दस लंबे वर्षों से दिल्ली की आप सरकार को जानबूझकर पंगु बना दिया गया।एक चुनी हुई राज्य सरकार की बुनियादी और जायज शक्तियों को छीनकर मोदी प्रशासन ने गवर्नेंस को एक संघर्ष में बदल दिया।सौरभ ने कहा कि बीजेपी और उसकी केंद्र सरकार ने बार-बार यह तर्क दिया कि चूंकि दिल्ली एक राजधानी है, इसलिए अधिकारियों के ट्रांसफर की शक्ति राज्य सरकार को नहीं दी जा सकती। उन्होंने चुनी हुई सरकार के प्रतिनिधियों के लिए भ्रष्ट या लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक ऐक्शन लेना असंभव बना दिया।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब मई 2023 में सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने न्यायपूर्ण तरीके से ये शक्तियां दिल्ली सरकार को लौटा दी थीं तब उन्हें एक अनैतिक और असंवैधानिक कानून के जरिए फिर से छीन लिया गया।केंद्र सरकार ने मतदाताओं की आवाज को दबा दिया।सौरभ ने पूछा कि आज आज उसी कानून के रहते एक मंत्री अधिकारियों का ट्रांसफर और सस्पेंशन कैसे कर सकता है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एलजी साब ने सिस्टेमैटिक तरीके से अकुशल और लापरवाह अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों में तैनात किया था।भ्रष्टाचार और खुलेआम अनुशासनहीनता की अनगिनत शिकायतों के बावजूद उन अधिकारियों को एलजी द्वारा संरक्षण दिया गया और वे संवेदनशील पदों पर बने रहे।सौरभ ने कहा कि यह एक क्रूर विडंबना है कि मंत्रियों को एक चपरासी तक का तबादला करने की अनुमति नहीं दी गई फिर भी उनसे हर दिन डिलीवरी के बारे में सवाल पूछे गए।

सौरभ भारद्वाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।सौरभ ने कहा कि यह श्री नरेंद्र मोदी के असली चेहरे और उनके गवर्नेंस के स्टाइल को उजागर करता है।यह एक ऐसे नेता को उजागर करता है जो राजनीतिक लाभ के लिए अपने ही देश के लोगों को दंडित करने के लिए तैयार है।सौरभ ने कहा कि इस प्रशासन ने जानबूझकर ऐसी बाधाएं पैदा कीं,जिससे लाखों गरीब निवासियों को भारी कष्ट झेलना पड़ा। CS नरेश कुमार और हेल्थ सेक्रेटरी एसबी दीपक कुमार जैसे अधिकारियों की हरकतों ने (LG विनय सक्सेना के संरक्षण में) सबसे कमजोर वर्ग के लिए बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं का गला घोंट दिया।उन्होंने कैंसर के मरीजों या डायलिसिस पर निर्भर लोगों तक को नहीं बख्शा। यह पूरी तरह से संवेदनहीन और निर्दयी है।

सौरभ भारद्वाज ने एलजी और अन्य अधिकारियों को पीड़ा मिलने की प्रार्थना की। सौरभ ने लिखा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि गरीबों की इस पीड़ा को पैदा करने के लिए जिम्मेदार सभी लोग (एलजी दिल्ली, नरेश कुमार और एसबी दीपक कुमार और अन्य) भगवान के प्रकोप का सामना करें और उन्हें उनकी इस क्रूरता के लिए वैसी ही पीड़ा मिले।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved