विदेश में रहने वाले भारतीय भी बन सकते हैं मतदाता,इस तरह होगा आवेदन,जानें पूरी प्रक्रिया
धनंजय सिंह | 30 Jan 2026
लखनऊ।विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिक भी मतदाता बन सकते हैं।भारत निर्वाचन आयोग ने प्रवासी भारतीय निर्वाचकों के पंजीकरण की सुविधा दी है।इसके लिए साल 2011 में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 में संशोधन कर नियम 20 क जोड़ा गया था। इसके तहत ऐसे भारतीय नागरिक,जो रोजगार,शिक्षा या अन्य कारणों से विदेश में रह रहे हैं,जिन्होंने किसी अन्य देश की नागरिकता नहीं ली है,वो मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं।
प्रवासी भारतीय वही नागरिक माने जाएंगे,जिनकी आयु अर्हक तिथि को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो और जिनका भारत स्थित निवास पता पासपोर्ट में दर्ज हो।ऐसे नागरिक अपने पासपोर्ट में अंकित पते के आधार पर संबंधित विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम शामिल करा सकते हैं। इसके लिए फार्म 6A के माध्यम से ऑनलाइन,ऑफलाइन और डाक द्वारा आवेदन किया जा सकता है।
ऑनलाइन आवेदन भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट या ECINET मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन के साथ पासपोर्ट साइज फोटो,भारतीय पासपोर्ट के सुसंगत पृष्ठों की स्वप्रमाणित प्रतियां और वैध वीजा की प्रति अनिवार्य होगी।ऑफलाइन आवेदन की स्थिति में मूल पासपोर्ट दिखाना आवश्यक होगा।
मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बाद प्रवासी भारतीय मतदान के पात्र होते हैं,हालांकि उन्हें मतदाता पहचान पत्र जारी नहीं किया जाता। मतदान के दिन पहचान के लिए मूल पासपोर्ट ही मान्य होगा।
एसआईआर में बड़ी लापरवाही,मुस्लिम परिवार के मकान में निकले 7 हिंदू वोटर,डीएम से लगाई गुहार
राजा भइया के लिए कुंडा विधानसभा में 2027 में क्या है सबसे बड़ा खतरा,कम हो रहा ये फर्क बढ़ाएगा टेंशन
भारत में बहू बनकर आईं नेपाली महिलाएं नहीं बन सकेंगी मतदाता,निवासी होते हुए भी मतदान करने का अधिकार नहीं
कथा में क्यों नाराज हो गए राजन जी महाराज, ललकराते हुए कहा,किसकी मां ने दूध पिलाया है,गोली मार के दिखाओ,वीडियो वायरल
रामलीला कलाकारों का दोगुना हुआ मानदेय,अब 40 लाख नहीं एक करोड़ हुआ मंचन का बजट
जगदगुरु परमहंस आचार्य को 15 दिन में दूसरी बार मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
यूपी का अनोखा गांव,शादी के बाद ससुराल में रहता है दामाद,अनोखी घर जमाई परंपरा
बारामती विमान हादसे में जौनपुर की पिंकी माली की हुई मौत,मुंबई में रहता है परिवार
बसपा मुखिया मायावती ने नए UGC नियमों का किया बचाव, कहा-सवर्णों का विरोध नाजायज,लेकिन लागू करने से पहले विश्वास में लेते
माफिया की नजर से शुभम को बचाया,कवच बना था विकास, कफ सिरप को पहुंचाया बांग्लादेश
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा सीएम योगी पर टिप्पणी से आहत होकर डिप्टी कमिश्नर ने दिया इस्तीफा,बोले- योगी मेरे बॉस
योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई,बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अग्निहोत्री को किया निलंबित,शामली कलेक्टर ऑफिस से अटैच
आकाश आंनद यूपी में फिर होंगे सक्रिय,रोड शो और जनसभाओं का रोडमैप हुआ तैयार,बसपा विधानसभा और पंचायत चुनाव में लगाएगी पूरी ताकत
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved