यूपी का अनोखा गांव,शादी के बाद ससुराल में रहता है दामाद,अनोखी घर जमाई परंपरा
धनंजय सिंह | 30 Jan 2026
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के अकबरपुर का दमादनपुरवा गांव अपने आप में अनोखा है। दमादनपुरवा गांव अपनी अनोखी घर जमाई परंपरा के लिए जाना जाता है।शादी के बाद दूल्हा घर जमाई बनता है।यह परंपरा 1970 से चली आ रही है।हालांकि समय के बाद अब इस चलन में परिवर्तन हुआ है।
दामादों के बसने के कारण ही इस गांव का नाम दमादनपुरवा पड़ा।सरियापुर ग्राम पंचायत के मजरा दमादनपुरवा की आबादी लगभग 350 होगी, 1970 में राजरानी का विवाह यहां सांवरे कठेरिया से हुआ तो राजरानी के माता पिता की शर्त थी कि दामाद यहीं पर रह जाए और पूरी संपत्ति संभाले। इसके बाद यह चलन बाकी परिवारों में भी हो गया, जो घर जमाई बना उसने यहीं गृहस्थी बसा ली और आसपास खाली जमीनों पर भी निर्माण कर रोजी रोटी का जुगाड़ करने लगे। यहां प्राथमिक विद्यालय है वह भी दमादनपुरवा प्राथमिक विद्यालय के नाम से है। अब कुछ चलन बदल रहा है,लेकिन अभी भी यहां पर दामाद आकर बसते हैं।वहीं कुछ काम की तलाश में बाहर जिले और प्रदेश का रुख कर गए हैं।
ग्रामीण बताते हैं पहले खेती किसानी से काम चल जाता था लेकिन समय के साथ अब पैसे की अधिक आवश्यकता जरूरत पूरा करने को होती है,इसके चलते कुछ लोग बाहर काम की तलाश में चले गए हैं।
रामदयाल,सुरेश और जसवंत ने बताया कि कई साल तक यह चलन रहा फिर समय बदला तो लोगों ने यहां घरजमाई बनने से इन्कार भी किया और अपने घरों पर रहे। उन्होंने बताया कि दामादों के बसने के कारण ही इसका नाम दमादनपुरवा पड़ गया जो कि प्राथमिक विद्यालय और सरकारी दस्तावेजों में भी दर्ज है।वहीं आज के युवा अब इस गांव का नाम बदलने की इच्छा रखते हैं कि नाम बदल जाए तो उनको ठीक लगे।
एसआईआर में बड़ी लापरवाही,मुस्लिम परिवार के मकान में निकले 7 हिंदू वोटर,डीएम से लगाई गुहार
राजा भइया के लिए कुंडा विधानसभा में 2027 में क्या है सबसे बड़ा खतरा,कम हो रहा ये फर्क बढ़ाएगा टेंशन
भारत में बहू बनकर आईं नेपाली महिलाएं नहीं बन सकेंगी मतदाता,निवासी होते हुए भी मतदान करने का अधिकार नहीं
कथा में क्यों नाराज हो गए राजन जी महाराज, ललकराते हुए कहा,किसकी मां ने दूध पिलाया है,गोली मार के दिखाओ,वीडियो वायरल
विदेश में रहने वाले भारतीय भी बन सकते हैं मतदाता,इस तरह होगा आवेदन,जानें पूरी प्रक्रिया
रामलीला कलाकारों का दोगुना हुआ मानदेय,अब 40 लाख नहीं एक करोड़ हुआ मंचन का बजट
जगदगुरु परमहंस आचार्य को 15 दिन में दूसरी बार मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
बारामती विमान हादसे में जौनपुर की पिंकी माली की हुई मौत,मुंबई में रहता है परिवार
बसपा मुखिया मायावती ने नए UGC नियमों का किया बचाव, कहा-सवर्णों का विरोध नाजायज,लेकिन लागू करने से पहले विश्वास में लेते
माफिया की नजर से शुभम को बचाया,कवच बना था विकास, कफ सिरप को पहुंचाया बांग्लादेश
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा सीएम योगी पर टिप्पणी से आहत होकर डिप्टी कमिश्नर ने दिया इस्तीफा,बोले- योगी मेरे बॉस
योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई,बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अग्निहोत्री को किया निलंबित,शामली कलेक्टर ऑफिस से अटैच
आकाश आंनद यूपी में फिर होंगे सक्रिय,रोड शो और जनसभाओं का रोडमैप हुआ तैयार,बसपा विधानसभा और पंचायत चुनाव में लगाएगी पूरी ताकत
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved