बारामती विमान हादसे में जौनपुर की पिंकी माली की हुई मौत,मुंबई में रहता है परिवार
धनंजय सिंह | 28 Jan 2026
जौनपुर।आज 28 जनवरी का दिन महाराष्ट्र की सियासत के लिए बड़ा दुख लेकर आया।महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में हुए विमान हादसे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है। विमान में सवार अन्य चार लोगों की भी इस हादसे में मौत हो गई।यह हादसा तब हुआ जब एनसीपी नेता अजित पवार (66) और अन्य लोगों को ले जा रहा विमान बारामती में रनवे के पास क्रैश लैंड हो गया।हादसे में मरने वालों में उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की पिंकी माली भी शामिल हैं।
फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली जिले के केराकत तहसील के भैंसा गांव की रहने वाली थीं।शीतला प्रसाद माली के मुताबिक उनके चाचा शिव कुमार माली हैं,जो चार भाई हैं। शिव कुमार के पिता बाबू राम का पिछले साल निधन हुआ था। पिंकी की शादी भी हो चुकी है। परिवार के सभी लोग मुंबई में रहते हैं।
अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली के मुताबिक पिंकी माली के पिता शिवकुमार राष्ट्रवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता भी हैं। उनकी जुलाई में मुंबई में मुलाकात हुई थी। वह इस घटना से हैरान हैं।
बता दें कि पिंकी माली उर्फ दीपा माली के पिता शिवकुमार माली बचपन से ही मुंबई में पले बढ़े हैं।शिवकुमार राजनीति से जुड़े रहने के साथ ही आजीविका के लिए टैक्सी चलाते हैं। पिंकी पिछले आठ साल से एयर होस्टेस की नौकरी कर रही थीं।अलग- अलग कंपनियों और विमानों में सेवा दे चुकी थीं। अधिकतर प्राइवेट और छोटे विमानों में पिंकी की ड्यूटी लगती थी,जिसके कारण बड़े नेताओं से मिलना जुलना लगा रहता था।पिंकी ढाई महीने पहले गांव घूमने आई थीं।पिंकी की शादी बस्ती जिले के सोविकर सैनी के साथ नवंबर 2021 में हुई थी। मुंबई में ही पिंकी का जन्म हुआ और पढ़ाई भी वहीं से हुई। गांव के लोगों का कहना है कि पिंकी मिलनसार और सहयोगी नेचर की थी। पिंकी दो बहनों और एक भाई में बीच की थी। प्रीति माली उनकी बड़ी बहन और करन माली उनका छोटा भाई है, जो अभी पढ़ाई कर रहा है।
एसआईआर में बड़ी लापरवाही,मुस्लिम परिवार के मकान में निकले 7 हिंदू वोटर,डीएम से लगाई गुहार
राजा भइया के लिए कुंडा विधानसभा में 2027 में क्या है सबसे बड़ा खतरा,कम हो रहा ये फर्क बढ़ाएगा टेंशन
भारत में बहू बनकर आईं नेपाली महिलाएं नहीं बन सकेंगी मतदाता,निवासी होते हुए भी मतदान करने का अधिकार नहीं
कथा में क्यों नाराज हो गए राजन जी महाराज, ललकराते हुए कहा,किसकी मां ने दूध पिलाया है,गोली मार के दिखाओ,वीडियो वायरल
विदेश में रहने वाले भारतीय भी बन सकते हैं मतदाता,इस तरह होगा आवेदन,जानें पूरी प्रक्रिया
रामलीला कलाकारों का दोगुना हुआ मानदेय,अब 40 लाख नहीं एक करोड़ हुआ मंचन का बजट
जगदगुरु परमहंस आचार्य को 15 दिन में दूसरी बार मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
यूपी का अनोखा गांव,शादी के बाद ससुराल में रहता है दामाद,अनोखी घर जमाई परंपरा
बसपा मुखिया मायावती ने नए UGC नियमों का किया बचाव, कहा-सवर्णों का विरोध नाजायज,लेकिन लागू करने से पहले विश्वास में लेते
माफिया की नजर से शुभम को बचाया,कवच बना था विकास, कफ सिरप को पहुंचाया बांग्लादेश
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा सीएम योगी पर टिप्पणी से आहत होकर डिप्टी कमिश्नर ने दिया इस्तीफा,बोले- योगी मेरे बॉस
योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई,बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अग्निहोत्री को किया निलंबित,शामली कलेक्टर ऑफिस से अटैच
आकाश आंनद यूपी में फिर होंगे सक्रिय,रोड शो और जनसभाओं का रोडमैप हुआ तैयार,बसपा विधानसभा और पंचायत चुनाव में लगाएगी पूरी ताकत
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved