लाल स्कूल की दीवारों पर सियासी दरार,शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आप पर लगाया घटिया निर्माण का आरोप
मनोज बिसारिया | 27 Jan 2026
नई दिल्ली।शाहबाद डेयरी स्थित सरकारी लाल स्कूल ने दिल्ली की सियासत को गरम कर दिया है।रेखा गुप्ता सरकार में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने स्कूल का दौरा कर पूर्व की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा।शिक्षा मंत्री ने मौजूदा हालात पर चिंता जताई और कहा कि परिस्थितियां ऐसी बनीं कि हजारों छात्रों को दूसरे स्कूल में स्थानांतरित करना पड़ा।
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि जुलाई में करीब 5,000 विद्यार्थियों को रोहिणी के एक अन्य स्कूल में शिफ्ट किया गया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में बच्चों का स्थानांतरण अभिभावकों और छात्रों दोनों के लिए परेशानी का कारण बना है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्राज पहले भी कई बार इस स्थल का दौरा कर चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थिति की विस्तृत जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएं।
गौरतलब है कि लाल स्कूल स्कूल भवन का उद्घाटन साल 2020 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया था।अब मौजूदा स्थिति को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।
दिल्ली में इंसानियत हुई शर्मसार,सड़क पर गिरे शख्स के तड़प-तड़पकर निकले प्राण,मदद के बजाय युवक मोबाइल चुराकर भागे
दिल्ली वालों की बल्ले-बल्ले,अब होली और दीवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर,सीधे खाते में आएंगे 853 रुपये
चेक बाउंस मामले में मुश्किल में बाॅलीवुड अभिनेता राजपाल यादव,हाई कोर्ट ने लगाई फटकार,सरेंडर करने का आदेश दिया
यूजीसी नियमों को लेकर डीयू में हंगामा,छात्रों का जोरदार प्रदर्शन,जानें क्या है मांग
दिल्ली में शराब शौकीनों के लिए बड़ी खबर,शराब खरीदने का बदल जाएगा अंदाज,मॉल जैसी लग्जरी दुकानें,9 इलाकों की लिस्ट जारी
दिल्ली में बढ़ते ट्रैफिक से राहत की तैयारी,यमुना पर सिग्नेचर ब्रिज,डीएनडी के बीच बन सकता है नया पुल
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एलजी वीके सक्सेना को पीड़ा मिलने की प्रार्थना की,कहा-प्रकोप हो,पीड़ा मिले
दिल्ली में बारिश,ठंड और आंधी के साथ होगी फरवरी माह की शुरुआत,जानें अगले चार दिन के लिए आईएमडी का क्या आया अलर्ट
एलजी वीके सक्सेना को अदालत से मिली बड़ी राहत,26 साल पुराने मामले में किया बरी
बृजभूषण सिंह की खत्म नहीं हुईं मुश्किलें,पहलवान यौन उत्पीड़न मामले में जारी रहेगा ट्रायल
दो दिन दिल्ली में लगातार बारिश,पंजाब-हरियाणा और राजस्थान में भी बरसेंगे बदरा,मौसम पर आया ये अलर्ट
क्या पुनर्विवाह के बाद विधवा पारिवारिक पेंशन की हकदार है,दिल्ली एचसी ने अपने फैसले में किया स्पष्ट
दिल्ली में बारिश,नोएडा में गिरे ओले,बढ़ी ठंड, आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved