दिल्ली में बारिश,नोएडा में गिरे ओले,बढ़ी ठंड, आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट


दिल्ली में बारिश,नोएडा में गिरे ओले,बढ़ी ठंड, आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट

मनोज बिसारिया | 27 Jan 2026

 

नई दिल्ली।दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है।नोएडा में आज शाम लगभग पांच बजे ओले भी गिरे,इससे ठंड काफी बढ़ गई है।न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।मौसम विभाग(आईएमडी)ने दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।आईएमडी के मुताबिक अभी दो दिन मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

बताते चलें कि 23 जनवरी को भी दिल्ली-एनसीआर में ऐसी ही बारिश हुई थी।फिर 24, 25 और 26 जनवरी को मौसम साफ रहा।आज 27 जनवरी की सुबह रिमझिम-रिमझिम बारिश शुरू हो गई,दोपहर तक बारिश होती रही।दोपहर के बाद आसमान थोड़ा साफ हुआ,लेकिन तेज हवा चलने से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया।शाम होते-होते बारिश शुरू हुई।बारिश काफी तेज शुरू हुई।

जानें दिल्ली-एनसीआर के किन इलाकों में गिरे ओले

दिल्ली-एनसीआर के नोएडा,कालिंदी कुंज,बदरपुर और शाहीन बाग इलाके में ओले भी गिरे।ओलों से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई।ओलावृष्टि के बाद तापमान में तेजी से गिरावट हुई,जिससे और ठंड काफी बढ़ गई।नोएडा में ओलावृष्टि होने से ठिठुरन बढ़ गई है।ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई है,क्योंकि नारनौल समेत कई इलाकों में ओलावृष्टि होने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

नोएडा का न्यूनतम तापमान पहुंचा 8 डिग्री

अचानक बदले मौसम और दिनभर से हो रही बारिश से लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई है।ऑफिस में काम पर जाने वाले लोगों को सुबह से ही बारिश का सामना करना पड़ा।नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में बारिश और ओलावृष्टि के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई।मौसम विभाग के अनुसार आज नोएडा का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

किसानों की ओलावृष्टि ने बढ़ाई चिंता

नोएडा,ग्रेटर नोएडा में ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।ग्रेटर नोएडा के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में खड़ी फसलों को ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचाने की आशंका है। किसानों का कहना है कि अगर ओलावृष्टि एक-दो दिन और हो गई तो सरसों की फसल और सब्जियों को भारी नुकसान पहुंच सकता है।

नहीं मिलेगी अगले दो दिनों तक राहत

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे,रुक-रुक कर दिल्ली-एनसीआर में बारिश होती रहेगी।कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। 

आईएमडी के महानिदेशक ने ये बताया 

आईएमडी के महानिदेशक डॉक्टर मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि अगले दो-तीन दिन तक तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।तेज हवाओं के साथ ठंड का एहसास लोगों को ज्यादा होगा,जिसमें कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है।छोटे बच्चे और बुजुर्गों को घर में अलाव जलाकर रहने की आवश्यकता है।ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें।बारिश में वाहन चालक वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved