ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़,जाम हुआ वृंदावन,सुरक्षाकर्मियों के छूटे पसीने
धनंजय सिंह | 31 Dec 2025
मथुरा।श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।नववर्ष से पहले अपने आराध्य का दर्शन करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं को रेला मंदिर पहुंच गया था,मंदिर के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं।श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर और गलियों तक नजर आ रही थी।मंदिर में भीड़ के बीच धक्का मुक्की के बीच ही दर्शन हुए।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सुबह होते-होते हालात चुनौतीपूर्ण हो गए।मंदिर में दर्शन के दौरान कई बार श्रद्धालुओं की भीड़ अनियंत्रित हुई।सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और मंदिर सेवायतों को अतिरिक्त प्रयास करने पड़े। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई,लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या के आगे व्यवस्थाएं कम पड़ती नजर आईं।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के साथ-साथ प्रेममंदिर और इस्कॉन मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।प्रेममंदिर में भव्य रोशनी और साज-सज्जा के बीच श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें देखने को मिलीं। वहीं इस्कॉन मंदिर में कीर्तन और भजन के साथ नए साल के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु ब्रज परिक्रमा करते हुए पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।परिक्रमा मार्ग पर जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो उठा है।
प्रशासन के मुताबिक नए साल के मौके पर लाखों श्रद्धालुओं के वृंदावन पहुंचने का अनुमान है।यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है और प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किए गए हैं।बावजूद इसके, मंदिरों के आसपास जाम की स्थिति बनी रही।
रामनगरी,काशी की तरह धार्मिक पर्यटन हब बनेगा चित्रकूट,बदलेगी तस्वीर,90 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण, भेजा गया प्रस्ताव
बिहार से आया शराब का प्यासा,गंगा में नहाते हुए पी रहा था बीयर,हो गया वायरल,अब केस दर्ज
गंगा एक्सप्रेसवे से नैमिषारण्य की राह हुई आसान, तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद
रामपथ,भक्तिपथ और धर्मपथ के बाद राजा दशरथ की समाधि तक बनेगा 15 किमी लंबा दशरथ पथ
महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ को 24 घंटे में मिला 6 लाख का न्योता,यूपीआई से उमड़ा भक्तों का सैलाब
कल से शुरू हो रहा है माघ मेला,नोट करें पवित्र स्नान की सभी तारीखें
100 यात्रियों को भी 18 दिन में सैर नहीं करा पाया हाइड्रोजन जलयान,ये है बड़ी वजह
नए साल से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़,स्पर्श दर्शन और प्रोटोकॉल पर रोक,ड्रोन से हो रही निगरानी
नए साल के लिए वृंदावन में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें क्या है पुलिस का मास्टर प्लान
पीटीआर के चूका बीच पर नए साल पर उमड़ेंगे पर्यटक,जनवरी के पहले सप्ताह तक सभी हटें बुक
श्रद्धालुओं को नए साल का तोहफा,नमो घाट पर अब सुबह भी होगी गंगा आरती,उमड़ेगी पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़
माघ मेला 11 दिन बाद होगा शुरू,संगम तट पर अभी से उमड़ने लगे लोग
बांकेबिहारी दर्शन के लिए वीआईपी को मिली राहत,आम श्रद्धालुओं की और बढ़ीं मुश्किलें, जानें क्या हुआ बदलाव
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved