माघ मेला 11 दिन बाद होगा शुरू,संगम तट पर अभी से उमड़ने लगे लोग
धनंजय सिंह | 22 Dec 2025
प्रयागराज।संगम की रेती पर माघ मेला तीन जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ शुरू होगा।मेला शुरू होने के 11 दिन पहले रविवार को हजारों की संख्या में लोग संगम तट पहुंच गए।यहां पर आकर पूरे दिन फुरसत के पहल बिताए,गंगा स्नान किया और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन किए।
मेला करीब आने के साथ अब संगम के पास काम तेज हो गया है।रविवार को छुट्टी का दिन था,सुबह के समय स्नान करने के लिए लोग पहुंचे।दोपहर 12 बजे के आसपास शहर के लोग संगम की ओर बढ़ने लगे।धीरे-धीरे भीड़ भी बढ़ने लगी।बहुत लोगों ने संगम स्नान किया तो कई गंगा जल को माथे लगाकर फिर रेती पर आराम से बैठे।
अल्लापुर से परिवार के साथ संगम पहुंचे रमाशंकर पांडेय ने बताया कि पिछले महाकुम्भ में इतनी भीड़ रही कि मेले में आना ही संभव नहीं हो सका।इस बार भी प्रचार प्रसार खूब हो रहा है,सोचा जनवरी में आना न हो पाए तो पहले ही देख लिया जाए।हालांकि अभी तैयारी बहुत पीछे है,लेकिन दिन अच्छा है। वैसे भी रविवार को कहीं और जाने से बेहतर है कि संगम ही चला जाए। दर्शन और पूजन हो चुके हैं।अब बस घूम रहे हैं।
शिवकुटी से युवक विक्रम,सुनील यहां पहुंचे थे,जो विदेशी मेहमानों (पक्षियों)को दाने खिलाकर तस्वीरें खींच रहे थे,जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकें।वहीं बच्चे ऊंट की सवारी का आनंद ले रहे थे।एक चक्कर का 70 रुपये किराया था।
भीड़ कुछ इतनी बढ़ी की दोपहर एक बजे के बाद से ही जीटी जवाहर चौराहे पर जाम लग गया।वाहन संगम की ओर जा रहे थे,जिससे सिविल लाइंस और झूंसी की ओर से आने वाले वाहनों से दबाव बढ़ गया,जिससे जाम के हालात बने।जाम शाम तक लगा रहा।पुलिस कर्मियों ने मशक्कत कर एक-एक वाहनों को निकलवाया।
रामनगरी,काशी की तरह धार्मिक पर्यटन हब बनेगा चित्रकूट,बदलेगी तस्वीर,90 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण, भेजा गया प्रस्ताव
बिहार से आया शराब का प्यासा,गंगा में नहाते हुए पी रहा था बीयर,हो गया वायरल,अब केस दर्ज
गंगा एक्सप्रेसवे से नैमिषारण्य की राह हुई आसान, तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद
रामपथ,भक्तिपथ और धर्मपथ के बाद राजा दशरथ की समाधि तक बनेगा 15 किमी लंबा दशरथ पथ
महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ को 24 घंटे में मिला 6 लाख का न्योता,यूपीआई से उमड़ा भक्तों का सैलाब
कल से शुरू हो रहा है माघ मेला,नोट करें पवित्र स्नान की सभी तारीखें
100 यात्रियों को भी 18 दिन में सैर नहीं करा पाया हाइड्रोजन जलयान,ये है बड़ी वजह
ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़,जाम हुआ वृंदावन,सुरक्षाकर्मियों के छूटे पसीने
नए साल से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़,स्पर्श दर्शन और प्रोटोकॉल पर रोक,ड्रोन से हो रही निगरानी
नए साल के लिए वृंदावन में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें क्या है पुलिस का मास्टर प्लान
पीटीआर के चूका बीच पर नए साल पर उमड़ेंगे पर्यटक,जनवरी के पहले सप्ताह तक सभी हटें बुक
श्रद्धालुओं को नए साल का तोहफा,नमो घाट पर अब सुबह भी होगी गंगा आरती,उमड़ेगी पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़
बांकेबिहारी दर्शन के लिए वीआईपी को मिली राहत,आम श्रद्धालुओं की और बढ़ीं मुश्किलें, जानें क्या हुआ बदलाव
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved